लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13: दीपिका के सामने रश्मि देसाई का खुलासा, इस बात से परेशान होकर खा लिया था जहर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2020 09:36 IST

विवादों के लिए चर्चित रहने वाली रश्मि देसाई ने बताया कि एक बार जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी।

Open in App
ठळक मुद्देछलका गोविंदा की भतीजी का दर्द, कहा-बंद कमरे में हुई थी रेप की कोशिशरश्मि के अनुसार, उनका जन्म गरीब परिवार में हुआ था और परिवार होने उनके जन्म के बाद मां को कोसते थे।

BIG BOSS 13 के वीकेंड का वार में दीपिका पादुकोण 'छपाक' की टीम के साथ फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचीं थीं। दीपिका, विक्रांत मैस्सी और लक्ष्मी अग्रवाल घर  के सदस्यों के कुछ वक्त बिताया और गेम खेला। इस दौरान घर के हर सदस्य ने अपने जीवन की हुई कोई न कोई बुरी घटना का जिक्र किया। 

विवादों के लिए चर्चित रहने वाली रश्मि देसाई ने बताया कि एक बार जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। रश्मि के अनुसार, उनका जन्म गरीब परिवार में हुआ था और परिवार होने उनके जन्म के बाद मां को कोसते थे। परिवार वाले रश्मि को मनहूस समझते थे।रश्मि ने आगे बताया कि वह खुद को बोझ समझने लगी थीं और इसी के चलते उन्होंने एक दिन जहर खा लिया था। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां उनका इलाज चला। इस हादसे के बाद से रश्मि के परिवार वालों की सोच बदल गई।

छलका गोविंदा की भतीजी का दर्द, कहा-बंद कमरे में हुई थी रेप की कोशिश

गोविंदा की भतीजी और कॉमेडियन कृष्णा की बहन ने दीपिका के सामने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरती ने बताया, '13 साल की उम्र में मुझसे घर में बंद करके रेप की कोशिश की गई थी। उस बात के बारे में सोचकर आज भी मैं कांप रही हूं।' इससे पहले आरती ने BB 13 में खुलासा किया था कि दो साल तक उनके पास कोई काम नहीं थी। इस वजह से वह डिप्रेशन में चली गई थी।

गोविंदा की भांजी हैं आरती

35 साल की आरती गोविंदा की भांजी हैं। वह मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की की बहन हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो 'मायका' से 2007 में की थी। आरती को करियर में पहचान एकता कपूर के सीरियल 'परिचय-नई जिंदगी के सपनों का' से मिली। आरती देवों क देव महादेव में भी नजर आ चुकी हैं। आरती ने 'किलर कराओके-अटका तो लटका', 'कॉमेडी क्लासेस', 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' से कॉमेडी में भी हाथ आजमाया। 2016 में वह 'ससुराल सिमर' का, 'वारिस' जैसे शो में भी नजर आ चुकी हैं।  

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13बिग बॉसदीपिका पादुकोणछपाक मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?