लाइव न्यूज़ :

सामने आयी 'Bigg Boss 13' के घर की पहली तस्वीर, अंदर से कुछ ऐसा होगा इंटीरियर-आप भी देंखें फोटो

By मेघना वर्मा | Updated: September 21, 2019 12:31 IST

इस बार बिग बॉस में कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि बिग बॉस की आवाज इस बार फीमेल में सुनाई देगी।

Open in App
ठळक मुद्दे'बिग बॉस 13' का ये सीजन 29 सितंबर से शुरू हो रहा है। 'बिग बॉस 13' का ये सीजन एक महीने में ही फाइनल पर पहुंच जाएगा।

टीवी के सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस की शुरुआत इस साल 29 सितंबर से होने जा रही है। लोगों को बेसब्री से इस शो का इंतजार है। शो के कंटेस्टेंट से लेकर इस बार घर के इंटीरियर को लेकर भी चर्चा हो रही है। वहीं इसी के बीच बिग बॉस के घर के अंदर से कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं। जिन्हें लेकर लोग बातें कर रहे हैं। 

दरअसल इंस्टाग्राम पर बिग बॉस के घर के अंदर से कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि इस बार बिग बॉस का घर कुछ ऐसा दिखाई देगा। बता दें इस फोटो में बिग बॉस का गार्डन एरिया दिख रहा है। जिसका इंटीरियर शानदार लग रहा है। लिविंग रूम का गेट दिख रहा है साथ ही स्वीमिंग पूल भी दिखाई दे रहा है। 

मगर अभी तक इस बात की कोई पुष्टी नहीं हुई है कि क्या ये सच में बिग बॉस के इस सीजन का घर है? खैर ये तो कुछ समय बाद पता ही चल जाएगा। जब सलमान भाईजान शो शुरू करेंगे और घर के साथ सभी कंटेस्टेंट को इंट्रोड्यूस करेंगे। 

इस बार शो में कौन आएगा, कौन से सितारे मचाने वाले हैं धमाल दिखाने वाले हैं इसे लेकर भी बाजार काफी गर्म हैं। वहीं कलर्स ने इस सीजन के एक कंटेस्टेंट के नाम पर मुहर लगा दी है। कलर्स ने अपने ऑफिशियली अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें टीवी की संस्कारी बहू, गोपी बहू, यानी देवोलीना भट्टाचार्य को देखा जा सकता है।

इस पोस्ट के बाद ये बात तो साफ हो गई है कि इस बिग बॉस देबोलिना जरूर नजर आने वाली हैं। कलर्स के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो देबोलिना को शो में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार के शो की खासियत ही यही है कि शो मात्र एक महीने में फाइनल पर पहुंच जाएगा। 

इस बार बिग बॉस में कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि बिग बॉस की आवाज इस बार फीमेल में सुनाई देगी। इसके साथ ही अब फैंस के मन में सवाल भी उठने लगा है कि इस बार शो का हिस्सा कौन कौन से प्रतियोगी बनने वाले हैं। 

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?