लाइव न्यूज़ :

BB 13: ये सदस्य हुआ इस हफ्ते घर से बेघर, जानें वीकेंड का वॉर का पूरा लेखा-जोखा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 16, 2019 09:19 IST

नॉमिनेटड कंटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, विकास पाठक और मधुरिमा तुली थे।हर किसी को लग रहा था कि मधुरिमा घर से बाहर हो जाएंगी खुद सलमान ने भी शनिवार को घोषणा की थी

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान के शो बिग बॉस 13 में हर रोज एक नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में जहां सीक्रेट रूप में पारस एक बार फिर से घर में वापस आ गए हैं और आते ही घरवालों की पोल खोल दी है।

सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में हर रोज एक नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में जहां सीक्रेट रूप में पारस एक बार फिर से घर में वापस आ गए हैं और आते ही घरवालों की पोल खोल दी है। वहीं सिद्धार्थ बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। इस बार घर से बेघर होने के लिए चार लोग नॉमिनेट हैं। नॉमिनेटड कंटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, विकास पाठक और मधुरिमा तुली  थे।

हर किसी को लग रहा था कि मधुरिमा घर से बाहर हो जाएंगी खुद सलमान ने भी शनिवार को घोषणा की थी कि रविवार को मधुरिमा घर से बाहर होने वाली हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। इस हफ्ते एक ही सदस्य घर से बाहर हुआ है, उस सदस्य का नाम है विकास फाटक यानी हिंदुस्तानी भाउ।

सलमान जैसे ही विकास फाटक का नाम लेते हैं वह खुशी खुशी घर जाने को तैयार हो जाते हैं। हालांकि उनके जाने से शैफाली जरीवाली काफी भावुक हो जाती हैं। लेकिन विकास के नाम से पहले सलमान शहनाज का नाम लेते हैं। जिससे शहनाज रोने लगती हैं। शुरुआत में सबको लगता है कि सलमान मजाक कर रहे हैं लेकिन जब गेट खुल जाता है तो ये सभी को मजाक नहीं लगता है।

हालांकि बाद में गेट बंद हो जाता है और साफ हो जाता है कि शहनाज घर से बाहर नहीं जा रही है। बाद में सलमान साफ करते हैं कि विकास पाठक घर से बाहर हो रहे हैं। इस खास एपिसोड में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट हिना खान और प्रियांक शर्मा भी पहुंचे थे। 

ये दोनों अपने गाने रांझणां के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सलमान ने अरिजीत के गाने की काफी तारीफ भी की। इससे पहले शनिवार को सलमान ने अस्पताल में भर्ती सिद्धार्थ से वीडियो कॉल के जरिए बात की थी और उनका हाल चाल पूछा था।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'वो जहर देता', बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना का वीडियो, दुल्हन के लिबास में दिखीं एक्ट्रेस

टीवी तड़का'दिवाली से पहले घर में घुसकर मार डालेंगे', बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड चुस्कीव्हाइट शॉर्ट ड्रेस में शहनाज गिल का किलर लुक, तस्वीरें ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा

टीवी तड़काहिमांशी खुराना का मालदीव में दिखा स्टनिंग लुक, खास अंदाज में मनाया वेकेशन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरश्मि देसाई ने शिमरी ड्रेस में शेयर की तस्वीरें, फोटोशूट में दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?