लाइव न्यूज़ :

BB13: इस हफ्ते ये सदस्य घर से हो सकता है बाहर, कहीं आपका फेवरेट कंटेस्टेंट को नहीं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 15, 2019 14:25 IST

इस हफ्ते बिग बॉस के घर में 11 सदस्य नॉमिनेटड हुए हैं।इनमें दो सदस्यों सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज को खुद बिग ब़ॉस ने नॉमिनेट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 13 में तरह तरह के रंग हर रोज देखने को मिल रहे हैं। शो में अब पुराने कंटेस्टेंट के साथ कुछ नए सदस्यों ने भी घर के अंदर एंट्री ली है।

बिग बॉस 13 में तरह तरह के रंग हर रोज देखने को मिल रहे हैं। शो में अब पुराने कंटेस्टेंट के साथ कुछ नए सदस्यों ने भी घर के अंदर एंट्री ली है। इस हफ्ते घर में 11 सदस्य नॉमिनेटड हुए हैं।इनमें दो सदस्यों सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज को खुद बिग ब़ॉस ने नॉमिनेट किया है। इन दोनों के अलावा घर से बाहर जाने के लिए जिन सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है वो हैं- आसिम रियाज, खेसारी लाल यादव, हिमांशी खुराना, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, देवोलीना भट्टाचार्य, अरहान खान, विशाल आदित्य सिंह और माहिरा शर्मा। 

ऐसे में अब फैंस के मन में ये सवाल है कि आखिर इस हफ्ते कौन सा सदस्य घर से बाहर होने वाला है। अमर उजाला की खबर के अनुसार ऑनलाइन वोटिंग के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं और वह सुरक्षित हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। सिद्धार्थ को 34.95% फीसदी वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर आसिम रियाज हैं। आसिम को 19.9% फीसदी वोट, तीसरे नंबर पर शहनाज कौर गिल हैं। शहनाज को 12.72% फीसदी वोट मिले हैं।

चौथे नंबर पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव हैं। खेसारी को 10.36% फीसदी वोट मिले हैं। पांचवें नंबर पर हिमांशी खुराना 3.85% फीसदी वोटों के साथ हैं जबकि छठे नंबर पर पारस छाबड़ा हैं। पारस को 3.72% फीसदी वोट मिले हैं। 

आरती को 3.28% फीसदी वोट, आठवें नंबर देवोलीना भट्टाचार्य हैं। देवोलीना को 2.91% फीसदी वोट मिले हैं। नौवें नंबर पर अरहान खान हैं। अरहान को 2.82% फीसदी वोट, विशाल आदित्य सिंह को 2.79% फीसदी वोट और माहिरा शर्मा को 2.7% फीसदी वोट मिले हैं। 

इस हिसाब से इस हफ्ते माहिरा घर से बाहर हो जाएगीं। अगर दो लोग घर से बाहर होते हैं तो विशाल भी इसमें शामिल हो जाएंगे। हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। लेकिन अगर ऐसा होता है तो माहिरा के फैंस को झटका जरुर लगेगा।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'वो जहर देता', बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना का वीडियो, दुल्हन के लिबास में दिखीं एक्ट्रेस

टीवी तड़का'दिवाली से पहले घर में घुसकर मार डालेंगे', बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड चुस्कीव्हाइट शॉर्ट ड्रेस में शहनाज गिल का किलर लुक, तस्वीरें ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा

टीवी तड़काहिमांशी खुराना का मालदीव में दिखा स्टनिंग लुक, खास अंदाज में मनाया वेकेशन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरश्मि देसाई ने शिमरी ड्रेस में शेयर की तस्वीरें, फोटोशूट में दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?