लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की ये एक्ट्रेस चक्की चलाती हुई आईं नजर, वायरल हो गया वीडियो

By मेघना वर्मा | Updated: February 19, 2019 10:10 IST

फिल्म सोनचिड़िया में भूमि के साथ सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपेयी, रणवीर शौरी और आशुतोष राणा नजर आएंगे। जहां पहले तीन एक्टर डकैत का रोल प्ले करेंगे वहीं आशुतोष राणा फिल्म में पुलिस के रोल में दिखाई देंगे।

Open in App

टॉयलेट एक प्रेम कथा में लोगों को अपनी एक्टिंग का दीवाना करने वाली और आयुष्मान खुराना के साथ दम लगा के हय्शा फिल्म की एक्ट्रेस भूमि इन दिनों अपनी नई फिल्म सोनचिड़िया के प्रमोशन में बिजी हैं। हाली ही में भूमि ने अपने इंस्टा पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो चक्की चलाती दिखाई दे रही हैं।  इस वीडियो को शेयर करके भूमि ने लिखा है जब किसी के पास चक्की है तो उसे जिम जाने की क्या जरूरत। इस वीडियो में भूमि किसी एक्सपर्ट की तरह चक्की चलाती दिखाई दे रही हैं। बता दें सोनचिड़िया फिल्म मध्य प्रदेश के चंबल घाटी में रहने वाले और वहां के बीहड़ो पर बनी फिल्म है। 

भूमि निभा रही हैं गांव की औरत का किरदार

सोनचिड़िया फिल्म में भूमि एक गांव की औरत का रोल प्ले कर रही हैं। ट्रेलकर देखकर पता लग रहा है कि उनका रोल कितना स्ट्रॉग है। फिल्म के इसी सीन के लिए उन्होंने चक्की चलानी सीखी होगी। फिल्म में वो गाली देती और बंदूक चलाती भी दिखाई देंगी। 

फिल्म सोनचिड़िया में भूमि के साथ सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपेयी, रणवीर शौरी और आशुतोष राणा नजर आएंगे। जहां पहले तीन एक्टर डकैत का रोल प्ले करेंगे वहीं आशुतोष राणा फिल्म में पुलिस के रोल में दिखाई देंगे। अभिषेक चौबे के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में एमर्जंसी यानी 1975 के समय की कहानी को दिखाया गया है। 

भूमि जल्द ही तापसी पन्नू के साथ साढ़ की आंख में नजर आएंगी। जिसमें उनके साथ तापसी लीड रोल में दिखाई देंगी। 

टॅग्स :भूमि पेडनेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीThe Lady Killer: फ्री में देखें अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'द लेडी किलर', 2 लाख से ज्यादा मिले व्यूज...

बॉलीवुड चुस्कीOTT Releases This Week: 'भक्षक' से लेकर 'गुंटूर करम' तक...वीकेंड पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, देखें ये वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्कीNew Movie: भक्षकों को बेनकाब करती कहानी, भूमि पेडनेकर की दमदार एक्टिंग, ओटीटी पर रिलीज

बॉलीवुड चुस्कीBhakshak Movie Review: भूमि पेडनेकर की 'भक्षक' के कई सीन खड़े कर देंगे आपके रोंगटे, पढ़े क्राइम थ्रिलर मूवी का फुल रिव्यू

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया