लाइव न्यूज़ :

Bholaa Box Office Collection Day 3: भोला ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, सबसे ज्यादा की कमाई, 30 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

By अनिल शर्मा | Updated: April 2, 2023 11:59 IST

Bholaa Box Office Collection Day 3: 'भोला' लोकेश कनकराज द्वारा लिखित और निर्देशित तमिल हिट फिल्म 'कैथी' का हिंदी रूपांतरण है जिसमें कार्थी ने मुख्य भूमिका निभाया था।

Open in App
ठळक मुद्देभोला गुरुवार रामनवमी के मौके पर रिलीज हुई थी। भोला ने पहले दिन 11.20 करोड़ का संग्रह किया था। भोला ने तीसरे दिन 12.10 करोड़ का व्यापार किया।

Bholaa Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की एक्शन फिल्म 'भोला' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर फिर अपनी कमाई की रफ्तार कायम कर ली जो दूसरे दिन धीमी हो गई थी। फिल्म ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। रिलीज के दिन 11 करोड़ से ऊपर की कमाई करनेवाली भोला ने तीसरे दिन इससे भी ज्यादा का कलेक्शन किया। 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक भोला ने तीसरे दिन 12.10 करोड़ का व्यापार किया। जो पहले दिन से भी ज्यादा रहा। गौरतलब है कि भोला ने पहले दिन 11.20 करोड़ का संग्रह किया था। वहीं दूसरे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई थी। शुक्रवार को फिल्म ने सिर्फ 7.40 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने तीन दिनों में कुल 30.70 करोड़ की कमाई की है।

भोला गुरुवार रामनवमी के मौके पर रिलीज हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक, भोल साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी थी  पठान ने पहले दिन 27.08 करोड़, शहजादा ने 2.92 करोड़, सेल्फी ने 1.30 करोड़ तो तू झूठी मैं मक्कार ने पहले दिन 7.85 करोड़ का बिजनेस किया था।

गौरतलब है कि 'भोला' लोकेश कनकराज द्वारा लिखित और निर्देशित तमिल हिट फिल्म 'कैथी' का हिंदी रूपांतरण है जिसमें कार्थी ने मुख्य भूमिका निभाया था। भोला का निर्देशन अजय देवगन ने ही किया है। इससे पहले उन्होंने पिछले साल एक्शन फिल्म 'रनवे 34' का निर्देशन किया था। वहीं 'यू मी और हम' (2008) और 'शिवाय' (2016) जैसी फिल्मों में उन्होंने निर्देशन के साथ-साथ अभिनय भी किया है।

टॅग्स :अजय देवगनबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल