लाइव न्यूज़ :

BB13: इस हफ्ते घर से बाहर होगा ये सदस्य, फैंस को लगेगा तगड़ा झटका

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 24, 2019 06:57 IST

बिग बॉस में इस हफ्ते रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी, आरती सिंह, खेसारी लाल यादव, सिद्धार्थ शुक्ला नॉमिनेटेड हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 13 के आगाज के साथ ही हर रोज घर के अंदर नए नए ड्रामे देखने को मिलते रहते हैं।सोशल मीडिया पर ये खबर जोरों पर है कि भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को सबसे कम वोट मिले हैं।

बिग बॉस 13 के आगाज के साथ ही हर रोज घर के अंदर नए नए ड्रामे देखने को मिलते रहते हैं। ऐसे में अब शो में इन दिनों लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे हैं।बिग बॉस में इस हफ्ते रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी, आरती सिंह, खेसारी लाल यादव, सिद्धार्थ शुक्ला नॉमिनेटेड हैं। सोशल मीडिया पर ये खबर जोरों पर है कि भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को सबसे कम वोट मिले हैं।

इस बीच कयास है कि इस हफ्ते के एलिमिनेशन में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। बिग बॉस के फैनक्लब पर खेसारी के एविक्ट होने का दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये एविक्शन जनता के वोटों के आधार पर नहीं बल्कि घरवालों के वोटों के आधार पर किया जाएगा।

स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार खेसारीलाल को सलमान खान ने बल्कि बिग बॉस ने घर के बाहर का रास्ता दिखाया है। दरअसल आगामी एपिसोड में बिग बॉस घरवालों से उस प्रतियोगी का नाम पूछेगें जिसका घर में सबसे कम योगदान रहा है। ऐसे में ज्यादातर लोग खेसारी लाल और रश्मि देसाई और खेसारी लाल का नाम लेंगे।

खबर के अनुसार रश्मि के मुकाबले ज्यादा वोट मिलने के कारण खेसारी इस हफ्ते घर से एविक्ट हो जाएंगे। अब खेसारी के फैंस को खबर पर पक्की मुहर के लिए आगामी एपिसोह का इंतजार करना होगा। जैसाकि सभी को पता है कि बिग बॉस के घर से खेसारी लाल की जर्नी काफी कमजोर नजर आई है।

बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबके खेसारी वीक बनकर उभरे हैं। शुरुआती हफ्तों में तो खेसारी ये ही नहीं समझ आया था कि गेम खेलना कैसा है। राक्षस टास्क से खेसारी घर में थोड़ा एक्टिव होते दिखे हैं।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13खेसारी लाल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भारतमेरे पास कहने के लिए कुछ होगा, तब कहूंगा... RJD उम्मीदवार ​​खेसारी लाल यादव

भारतअगर मंदिर हमारे बच्चों का भविष्य तय करते हैं, तो बिहार में 200 मंदिर बनाइए, भोजपुरी एक्टर और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल बोले-मंदिरों में तो बस एक मूर्ति, वीडियो

भारतBihar Elections 2025: सपा प्रमुख अखिलेश यादव बिहार में खेसारी लाल यादव के लिए करेंगे प्रचार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?