लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी फिल्म 'सनकी दरोगा' का टीजर हुआ रिलीज, रवि किशन जल्लाद बनकर आए सामने

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 14, 2018 13:40 IST

बताया जा रहा है फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में दमदार डायलॉग्स के साथ-साथ आपको दमदार एक्शन भी देखने को मिलेगा। रवि किशन ने बहुत सी क्षेत्रिय भाषाओं में काम किया है, लेकिन सबसे ज्यादा उन्होंने भोजपुरी  फिल्मों में काम किया है।

Open in App

मुंबई, 14 जूनः भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'सनकी दरोगा' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर को देखकर ऐसा ही लग रहा है कि यह फिल्म महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर आधारित है और फिल्म का मुख्य उद्देश्य बलात्कार है, जिसे खत्म करने के लिए रवि किशन एक सनकी दरोगा के रूप में नजर आने वाले हैं।। 

बताया जा रहा है फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में दमदार डायलॉग्स के साथ-साथ आपको दमदार एक्शन भी देखने को मिलेगा। रवि किशन ने बहुत सी क्षेत्रिय भाषाओं में काम किया है, लेकिन सबसे ज्यादा उन्होंने भोजपुरी  फिल्मों में काम किया है। खास बात यह है कि उन्होंने कभी इस तरह का किरदार नहीं निभाया है, लेकिन इस बार वह एक अनोखे अंदाज में नजर आ रहे हैं। टीजर में आप देखेंगे कि भारत महिलाओं के सम्मान के लिए जाना जाता है, लेकिन कुछ दरिंदों की वजह से यह बदनाम हो रहा है। फिल्म का नायक भी इन घटनाओं से सनक जाता है। 

फिल्म में रवि किशन कहते हैं कि 'मैं रघुराज प्रताप सिंह इन बलात्कारियों का वो हस्र करूंगा कि  इनकी रूह कांप जाएगी'। इस फिल्म का निर्देशन सैफ किदवई और खुद भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने किया है। 

टॅग्स :भोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भोजपुरीआकांक्षा दुबे मौत मामले में फिर बढ़ी समर सिंह की मुश्किलें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया