लाइव न्यूज़ :

Video: सागर किनारे हॉट पेंट्स में नजर आईं अक्षरा और अंजना सिंह, ऐसे मनाया फ्रेंडशिप डे

By विवेक कुमार | Updated: August 7, 2018 11:00 IST

हाल ही में अंजना सिंह की फिल्म 'नागराज' रिलीज हुई है। इस भोजपुरी की अभी तक की सबसे बड़ी ग्राफिकल फिल्म बताया जा रहा है।

Open in App

मुंबई, 7 अगस्त: बॉलीवुड सिनेमा की तरह ही भोजपुरी सिनेमा का भी एक दर्शक वर्ग है।  इन भोजपुरी स्टार्स को लाखों लोग पसंद करते हैं। इन्ही भोजपुरी स्टार्स में से एक एक्ट्रेस हैं अंजना सिंह, जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है। दरअसल, अंजना सिंह ने फ्रेंडशिप के मौके पर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनकी खास दोस्त नजर आ रही हैं। ये दोस्त कोई और नहीं फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हैं।

वीडियो में दोनों ही एक्ट्रेस समुद्र किनारे अपनी दिलकश अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं। हॉट पैंट में नजर आ रही दोनों ही एक्ट्रेस बीच पर दौड़ लगाती हुई दिख रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिक 'यारों दोस्ती बड़ी ही हंसी है' सुनाई पड़ रहा है। वीडियो के साथ अंजना सिंह ने लिखा हैः "शर्त लगी थी खुशीयों को एक लफ्ज मे लिखने की।।।लोग किताबे ढूंढते रह गए, हमने "दोस्त " लिख दिया' 

फ़िलहाल दोनों ही एक्ट्रेस के फैन्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि दोनों ही एक्ट्रेस अक्सर अपने फैन्स के साथ अपनी तस्वीरें और फोटोज शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में अंजना सिंह की फिल्म नागराज रिलीज हुई है। इस भोजपुरी की अभी तक की सबसे बड़ी ग्राफिकल फिल्म बताया जा रहा है। 'नागराज' सुपरहिट भोजपुरी फिल्म 'इच्छाधारी' का सीक्वल है। 'इच्छाधारी' में यश के साथ रानी चटर्जी की जोड़ी काफी सफल साबित हुई थी। फिल्‍म  'नागराज' के निर्माता दीपक शाह हैं और निर्देशक दिनेश यादव हैं।      

टॅग्स :भोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भोजपुरीआकांक्षा दुबे मौत मामले में फिर बढ़ी समर सिंह की मुश्किलें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया