लाइव न्यूज़ :

इच्छाधारी भेड़िया बने वरुण धवन, एक्टर की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 19, 2022 14:17 IST

वरुण धवन अरुणाचल प्रदेश में एक 'इच्छाधारी भेड़िया' में बदल जाते हैं, और तबाही मचाते हैं। फिल्म इसी साल 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म इसी साल 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन के अलावा दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी भी हैं।दिनेश विजान द्वारा निर्मित यह फिल्म 2डी और 3डी में हिंदी, तेलुगु और तमिल में पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मुंबई: अभिनेता वरुण धवन और कृति सेनन अभिनीत अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म भेड़िया का ट्रेलर बुधवार को जारी किया गया। लगभग तीन मिनट की लंबी क्लिप में दिखाया गया है कि कैसे वरुण धवन भेड़िये के काटने के बाद कैसे वेयरवोल्फ में बदल जाते हैं। ट्रेलर में कॉमेडी भी दिखाई गई है। इस दौरान वरुण के दोस्त यह समझने की कोशिश करते हैं कि वो किस दौर से गुजर रहा है।

ट्रेलर में वरुण को वेयरवोल्फ में बदलते हुए और कृति को अपने शरीर में होने वाले बदलावों के बारे में बताते हुए दिखाया गया है। वरुण का किरदार भास्कर अपने दोस्तों के साथ जवाब खोजने की कोशिश करता है। ट्रेलर में वरुण धवन को अपने दोस्तों पर गुस्सा करते हुए भी देखा जाता है। भास्कर के दोस्त चर्चा करते हैं कि कैसे वो एक 'इच्छाधारी भेड़िया (पौराणिक वेयरवोल्फ)' में बदल रहा है।

वीडियो में वरुण धवन बताते हैं कि कैसे वह एक वेयरवोल्फ में बदल जाता है और उसे पता नहीं होता कि हर रात कैसे बदलाव होते हैं। वह अपने नाखूनों की तुलना 'रामपुरी चाकू' और दांतों की तुलना ड्रैकुला से करते हैं। ट्रेलर में वरुण, कृति सैनन और उनके दोस्त उसका इलाज खोजने की कोशिश करते हैं। वीडियो बैकग्राउंड में बज रहे द जंगल बुक के टाइटल सॉन्ग जंगल जंगल बात चली है के साथ खत्म होता है।

फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन के अलावा दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी भी हैं। अमर कौशिक द्वारा अभिनीत फिल्म भेड़िया 25 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। दिनेश विजान द्वारा निर्मित यह फिल्म 2डी और 3डी में हिंदी, तेलुगु और तमिल में पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टॅग्स :वरुण धवनकृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल