लाइव न्यूज़ :

जल्द मां बनना चाहती है ये एक्ट्रेस, कहा-कोरोना के चलते बेबी प्लानिंग....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 29, 2020 08:48 IST

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि साल 2020 में वह बेबी प्लानिंग करेंगे। लेकिन कोरोना के चलते वह अब इसके बारे में सोच भी नहीं सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकॉमेडियन भारती सिंह ने भी अपने बच्चे की प्लानिंग को लेकर खुलासा किया भारती सिंह जबरदस्त कॉमेडी के लिए जानी जाती हैं।

देश भर में इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है, ऐसे में रिपोर्टस की मानें तो इस साल बच्चे बहुत जन्म लेने वाले हैं। ऐसे में कॉमेडियन भारती सिंह ने भी अपने बच्चे की प्लानिंग को लेकर खुलासा किया है। भारती सिंह जबरदस्त कॉमेडी के लिए जानी जाती हैं। भारती का हर कोई दीवाना है। भारती एक ऐसा कलाकार हैं जिनको पुरूष कॉमेडियन जितना ही प्यार और सम्मान मिलता है।

ऐसे में हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार  भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि साल 2020 में वह बेबी प्लानिंग करेंगे। लेकिन कोरोना के चलते वह अब इसके बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब वह अगले साल 2021 में अपने बच्चे का प्लान करेंगे।

खबर के अनुसार भारती ने कहा है कि  मैं मां बनना चाहती हूं। बल्कि, हर्ष और मैंने इस साल बेबी करने की प्लानिंग कर रखी थी। सोचा था कि 2020 में 20-20 खेल लूं। लेकिन अब इसपर ब्रेक लगाने की जरूरत आन पड़ी है। वह भी कोरोना की वजह से। मैं रिस्क नहीं ले सकती। 

उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण इस बारे में हम सोच नहीं सकते हैं। इस टेंशन में हम बेबी का प्लान नहीं कर सकते हैं।इस टेंशन में बेबी प्लान नहीं कर सकती। मैं चाहती हूं कि बेबी एक हेल्दी माहौल में आए। इस समय तो हॉस्पिटल जाने में ही इतना खतरा है। और एक बार अगर आप प्रेग्नेंट हो गए तो आपको रेगुलर चेकअप कराने हॉस्पिटल जाना ही पड़ेगा। 

मुझे लगता है कि एक साल बाद ही हम इसकी प्लानिंग कर सकते हैं। मैं नहीं चाहती कि बेबी की हेल्थ मैं खतरे में डालूं। यानि की साफ है फैंस को जल्द ही भारती के मां बनने की खबर मिल सकती है।आपको बता दें कि भारती और हर्ष की लवस्टोरी की शुरुआत ‘कॉमेडी सर्कस’ के सेट से हुई थी। साल 2017 दिसंबर में दोनों ने शादी की।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल