लाइव न्यूज़ :

बेल बॉटम के गाने मरजावां ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, अक्षय संग धिरकती नजर आईं वाणी कपूर

By वैशाली कुमारी | Updated: August 6, 2021 21:29 IST

फिल्म के पहले गाने को आज यानी छह अगस्त को रिलीज कर दिया गया है। अक्षय कुमार और वाणी कपूर की जोड़ी ने गाने में जान डाल दी है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म ‘बेलबॉटम’ कोरोना की दूसरी लहर के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली फिल्म है। फिल्म में अक्षय कुमार रॉ एजेंट की भूमिका में हैं जबकि वाणी उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं।दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था लेकिन कोरोना की वजह से फिल्म को कई बार टाला जा चुका था।

खिलाड़ी कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है, जिस पर फिल्म के पहले गाने ने सोने पे सुहागा का काम किया। फिल्म के पहले गाने को आज यानी छह अगस्त को रिलीज कर दिया गया है। अक्षय कुमार और वाणी कपूर की जोड़ी ने गाने में जान डाल दी है। फिल्म बेल बॉटम में अक्षय कुमार रॉ एजेंट की भूमिका में हैं जबकि वाणी उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में अक्षय और वाणी के अलावा लारा दत्ता और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म बेल बॉटम अक्षय कुमार की एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है जिसका अक्षय और सारी स्टार कास्ट बड़े जोर शोर से प्रचार प्रसार कर रहे हैं। बेल बॉटम के पहले गाने मरजावां को गुरनजर और असीस कौर ने अपनी आवाज दी है।

फिल्म ‘बेल बॉटम’ से अपेक्षाएं इसलिए भी बढ़ जाती हैं क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली फिल्म है। फिल्म के ट्रेलर को भी खास बनाने की कोशिश की गई और उसे दिल्ली के सिंगल स्क्रीन थिएटर प्रिया पीवीआर में रिलीज किया गया था। बता दें कि यह वही थिएटर है जहां से सिनेमाघरों ने सिंगल स्क्रीन से मल्टी स्क्रीन का रुख किया था। 

मरजावा गाने की शुरुआत में अक्षय कुमार गाना गाते और गिटार बजाते नजर आ रहे हैं, जिसमे वाणी कपूर प्यारी सी मुस्कान के साथ उन्हें देख रही होती हैं। फिल्म के ट्रेलर ने पहले से ही धमाल मचा रखा है और इसके गाने के रिलीज होने के साथ साथ अब लोगों को फिल्म देखने का इंतजार है। अक्षय कुमार ने गाने को शेयर करते हुए लिखा- ‘बेल बॉटम का मेरा पसंदीदा गाना “मरजावां” रिलीज हो गया है। 

फिल्म का निर्देशन रंजीत तिवारी ने किया है। वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवाणी और निखिल आडवाणी हैं।

दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था लेकिन कोरोना की वजह से फिल्म को कई बार टाला जा चुका था। लेकिन अब दर्शकों का इंतजार खत्म होने को है और बेल बॉटम रुपहले पर्दे पर अपनी हाजिरी दर्ज कराने आ रही है।

टॅग्स :अक्षय कुमारवाणी कपूरफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई