लाइव न्यूज़ :

Bell Bottom Teaser : र‍िलीज हुआ बेल बॉटम का टीजर, महज कुछ सेकेंड में दिखा अक्षय का कातिलाना स्वैग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 5, 2020 12:50 IST

अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म बेल बॉटम का टीजर र‍िलीज हो गया है। 30 सेकंड के इस वीड‍ियो में अक्षय कुमार का स्‍वैग इंप्रेस कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार पिछले करीब 18 साल से एक दिन में सिर्फ 8 घंटे ही काम करते हैं अक्षय कुमार अब इस फ‍िल्‍म के ल‍िए डबल शिफ्ट कर रहे हैं और प्रोड्यूसर के पैसे बचाने के लिए दो यूनिट ने शूटिंग की।

 अक्षय कुमार की एक के बाद एक शानदार फिल्म फैंस के सामने रिलीज हो रही है। हाल ही में अक्षय की फिल्म  लक्ष्मी बॉम्ब पर्दे पर रिलीज होने वाली है। लेकिन इससे पहले एक्टर ने अपनी एक और फिल्म की शूटिंग पूरी की है।अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म बैल बॉटम की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसी के साथ र‍िलीज डेट भी सामने आ चुकी है। अब फिल्म का टीजर भी फैंस चके सामने पेश कर दिया गया है।

अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म बेल बॉटम का टीजर रिलीज हो गया है। ये टीजर 30 सेकंड का है और इसमें अक्षय कुमार का स्‍वैग जोरदार है। खासतौर पर वह बेल बॉटम सूट में घनी मूंछों वाले लुक में बहुत अच्‍छे लग रहे हैं। अक्षय का स्‍वैग, उनके एक्‍शन की झलक और फास्‍ट बैकग्राउंड म्‍यूज‍िक ये दावा कर रहा है क‍ि बेल बॉटम दर्शकों को थिएटर्स में खींचने वाली फ‍िल्‍म साबित होगी। जासूसी थ्रिलर बेस फिल्म बेल बॉटम साल 1980 के बैकड्राप पर है। इसमें अक्षय कुमार एक रॉ एजेंट का किरदार निभा रहे हैं जो 212 से अधिक बंधकों को हाईजैक अटैक से बचाते दिखेंगे। 

इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी को असीम अरोड़ा और परवीज़ शेख ने लिखी है। अगले साल 2 अप्रैल को फिल्म 'बेलबॉटम' रिलीज होगी। रंजीत एम तिवारी फिल्म के निर्देशक हैं, जबकि इसका निर्माण वाशु और जैकी भगनानी के साथ निखिल आडवाणी कर रहे हैं। 

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!