लाइव न्यूज़ :

Sacred Games 2 के रिलीज़ में है सिर्फ 12 दिन, नवाजुद्दीन सिद्दकी ने ऐसे सुनाई सीजन वन की पूरी कहानी

By मेघना वर्मा | Updated: August 3, 2019 14:41 IST

इस सीजन पंकज त्रिपाठी का रोल बेहद अहम बताया जा रहा है। अब देखना होगा इस मोस्ट अवेटेड सेकेंड पार्ट को लोगों का कितना प्यार मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्देपंकज त्रिपाठी के साथ इस सीजन कलकी और रणवीर शौरी भी सेक्रेड गेम्स में नजर आएंगे।सेक्रेड गेम्स का सीजन 2 इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगा।

नेटफ्लिक्स की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। वहीं इस 15 अगस्त को सीरीज रिलीज की जाएगी। उसके पहले सीजन वन में क्या-क्या हुआ, ये कहानी कहां से शुरू हुई ये जान लेना बेहद जरूरी है। 

नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशयल पेज पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दकी सीजन वन में क्या हुआ इस बात की जानकारी दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत होती है और नवाज ये कहते हैं कि 12 दिन बचें हैं, सीजन 2 के शुरूआत में तू पूरी तरह लगा हुआ है लेकिन एक बात बता तुझे सीजन वन की कहानी याद है...अभी तुम्हारी याददाश्त को तड़का देता है।

नवाज ने बताया कि ये पूरा मामला शुरु हुआ एक फोन कॉल से। जो गाएतौंडे यानी नवाज ने सरताज यानी सैफ अली खान को किया था और उनसे कहा था कि 25 दिन है बचा लेना अपने शहर को। जिसके बाद सरताज पूरे शहर में उस कॉलर को ढूंढते फिरते हैं। जब गाएतौंडे उसे मिलता है तो सरताज के सामने ही खुद को गोली मार लेता है।

इसके बाद धीरे-धीरे खुलती है पहेली। गाएतौंडे का पूरी हिस्ट्री पहले सीजन में दिखती है। बचपन से ही लड़ाई-झगड़े में रहने वाला गाएतौड़े जब मुंबई पहुंचता है तो उसकी दोस्ती होती है झगड़ा भी होता है। धीरे-धीरे वो अंडरवर्ल्ड का माफिया हो जाता है। पहले सीजन की लीड किरदार में से एक कांता बाई का जिक्र भी नवाज ने इस वीडियो में किया है। 

मुंबई में एक तरफ जहां गाएतौड़ें लोगों के भगवान बन गए वहीं दूसरी तरफ सरताज की जिंदगी में बंटी नाम का शख्स आ गया। इस वीडियो में लीसा और गाएतौंडे की लड़ाई को भी दिखाया गया है। कुकु की, राधिका आप्टे की मौत को भी दिखाया गया। कहानी का अंत हुआ गाएतौंडें के तीसरे बाप से जो उसे बचाने का आश्वासन देता है। 

दूसरे सीजन की शुरुआत भी यही से होगी। सरताज यानी सैफ अली खान को गाएतौंडे यानी नवाज के तीसरे बाप की भनक लग गई है। जिसकी छानबीन का काम इस दूसरे सीजन में दिखाया जाएगा। इस सीजन पंकज त्रिपाठी का रोल बेहद अहम बताया जा रहा है। अब देखना होगा इस मोस्ट अवेटेड सेकेंड पार्ट को लोगों का कितना प्यार मिलता है।

टॅग्स :वेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?