लाइव न्यूज़ :

'कलंक' से पहले कुछ इस अंदाज में फैंस से मिले वरुण धवन, देखें वीडियो

By मेघना वर्मा | Updated: April 5, 2019 14:48 IST

वरुण ने हाल ही में फिल्म फेयर मैग्जीन के लिए फोटोशूट किया है। इसी ईश्यू में आलिया और वरुण बेहद हॉट दिखाई दे रहे हैं।

Open in App

वरुण धवन जल्द ही करण जौहर की फिल्म कलंक में दिखाई देने वाले हैं। जफर के किरदार में लोग वरुण को काफी पसंद कर रहे हैं। कलंक रिलीज होने में भी कुछ दिन बाकी है इसके पहले ही वरुण धवन अपने फैंस से अलग ही अंदाज में रुबरु हुए हैं। 

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वरुण बेहद डैशिंग दिख रहे हैं। कभी वो जंगलों के बीच से गुजरते दिख रहे हैं तो कभी पंजा लड़ाते। एक ब्रैड़ के एड के लिए वरुण ने नया ब्रेक शूट किया है। जिसे कलंक के रिलीज से पहले रिलीज किया गया है। 

कॉफी विद करण के 6वें सीजन में वरुण धवन ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा को डेटिंग करने की खबरों पर मुहर लगाई थी। इसके बाद से ही ये खबरें आने लगी थीं कि जल्द ही वरुण धवन भी शादी की राह पर निकलने वाले हैं। इन दिनों खबरें इतनी सुर्खियों में आ गई कि बताया जाने लगा इसी साल दिसंबर में वरुण और नताशा शादी के बंधन में बंध जाएंगें। मगर बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अपने एक इंटरव्यू में वरुण ने इन खबरों को झूठा करार दे दिया है। 

वरुण ने हाल ही में फिल्म फेयर मैग्जीन के लिए फोटोशूट किया है। इसी ईश्यू में आलिया और वरुण बेहद हॉट दिखाई दे रहे हैं। वहीं फिल्म फेयर मैग्जीन को इंटरव्यू देते हुए वरुण ने कहा है, 'इस साल मेरी शादी नहीं होने जा रही है। मैं नहीं कह रहा कि मैं शादी ही नहीं करूंगा मगर अभी इतनी जल्दी नहीं करूंगा। मुझे बहुत सी फिल्में करनी हैं अभी शादी के लिए अभी सही समय नहीं है।'

वहीं नताशा हाल ही में आकाश अंबानी की वेडिंग रिसेप्शन में वरुण के पेरेन्ट्स के साथ दिखाई दी थी। इसे लेकर भी लोगों ने बातें बनानी शुरू कर दी थी। इस बात पर बोलते हुए वरुण धवन ने बताया कि नताशा उनके साथ बचपन से पढ़ी हैं। वहीं ऐसा पहली बार नहीं था जब नताशा उनके पेरेन्ट्स के साथ किसी फंक्शन में गई थीं। 

बता दें वरुण धवन जल्द ही फिलेम कलंक में दिखाई में देंगे इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर दिखाई देंगे। 17 अप्रैल को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

टॅग्स :वरुण धवनकलंक
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया