लाइव न्यूज़ :

Basu Chatterjee Death: बासु चटर्जी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- उनके काम ने लोगों के दिलों को छुआ

By भाषा | Updated: June 4, 2020 16:14 IST

बासु चटर्जी ने छोटी सी बात, बातों बातों में, खट्टा मीठा, चमेली की शादी, रजनीगंधा, चितचोर, पिया का घर, सारा आकाश, स्वामी, शौकीन जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में डायरेक्ट की।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ बासु चटर्जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनका काम शानदार और संवेदनशील था । उनके काम ने लोगों के दिलों को छूआ । ’’ फिल्मों में बासु चटर्जी के योगदान के लिए 7 बार फिल्म फेयर अवॉर्ड और दुर्गा के लिए 1992 में नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज फिल्मकार बासु चटर्जी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनके काम ने लोगों के दिलों को छूआ । मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ बासु चटर्जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनका काम शानदार और संवेदनशील था । उनके काम ने लोगों के दिलों को छूआ । ’’ 

उन्होंने जटिल और सामान्य भावनाओं को अभिव्यक्त किया और लोगों की मुश्किलों को पेश करने का काम किया । उन्होंने चटर्जी के परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए लिखा, ‘‘ ओम शांति ।’’बासु चटर्जी ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर बेहतरीन फ़िल्में दी है।

हिंदी सिनेमा में अपनी छाप छोड़ने के लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। इंडस्ट्री में बासु दा (Basu Da) के नाम से जाने जाने वाले बासु चटर्जी ने फिल्म इंडस्ट्री में 70 और 80 के दशक में कई बेहतरीन फिल्में बनाई। जिस दौर में एक्शन फिल्मों का बोलबाला हुआ करता था। 

बासु दा के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अशोक पंडित ने ट्वीट करके लिखा है कि लेजेंडरी फिल्म मेकर बासु चटर्जी का अब इस दुनिया में नहीं रहें। गौरतलब है कि चटर्जी (93) अधिक उम्र से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे और बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया । उन्होंने रजनीगंधा और चितचोर जैसी शानदार फिल्में बनाई थी। 

फिल्मों में बासु चटर्जी के योगदान के लिए 7 बार फिल्म फेयर अवॉर्ड और दुर्गा के लिए 1992 में नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था। 2007 में उन्हें आईफा ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा था। 1969 से लेकर 2011 तक बासुदा फिल्मों के निर्देशन में सक्रिय रहे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल