लाइव न्यूज़ :

टीआरपी: ‘खतरों के खिलाड़ी’ ने फिर से मारी बाजी, जानें किस सीरियल ने किसको पछाड़ा तो कौन टॉप 5 में हुआ शामिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 8, 2019 16:04 IST

बीएआरसी ने इस हफ्ते की लिस्ट जारी की है। इस बार कई सीरिय़ल पर इसका असर पड़ा है। कुछ इस लिस्ट में शामिल हुए हैं तो कुछ गायब हो गए हैं।

Open in App

टेलीविजन की दुनिया में आने वाले सीरियल्स का क्रेज फैंस के बीच हमेशा जमकर रहता है। हर रोज अनेकों चैनलों में आने वाले सीरियल फैंस को जमकर पसंद आ रहे हैं। जिनको देखने के लिए उनके बीच जमकर उत्सुकता भी देखी जाती है।  इसी वजह से टीआरपी पर भी काफी असर पड़ रहा है। ऐसे में टीआरपी के खेल के कारण हर के शो में जबरदस्त तड़के भी लगाए जाते हैं। बीएआरसी ने इस हफ्ते की लिस्ट जारी की है। इस बार कई सीरिय़ल पर इसका असर पड़ा है। कुछ इस लिस्ट में शामिल हुए हैं तो कुछ गायब हो गए हैं। आइए जानतें हैं क्या कहती है टीआरपी लिस्ट-

खतरों के खिलाड़ी

कलर्स पर आने वाले रोहित शेट्टी के खतरों और एक्शन भरा शो खतरों के खिलाड़ी शो ने इस बार सभी को पीछे छोड़ दिया है। इस शो ने टीआरपी में सबसे स्थान हासिल किया है। इस शो में दिखाए जाने वाले स्ट्रंट इस बार फैंस को जमकर भा रहे हैं। वीकेंड पर आने वाला शो टॉप पर है। ये शो जब से आया है पहले पायदान पर विराजमान है.

नागिन-3

पिछले कई महीनों से पहले पायदान पर रहने वाला 'नागिन 3' अब पीछे हो गया है। फैंस ने इसको पीछे धकेलते हुए  इस हफ्ते दूसरे नंबर पर पहुंचा दिया है। 

द कपिल शर्मा शो

फैंस के बीच एक बार फिर से धमाल करने वाला ये शो इस बार थोड़ा पीछे है। इस बार टीआरपी की लिस्ट में से शो तीसरे नम्बर पर है।

तुझसे है राब्ता

जी टीवी के इस शो की टीआरपी में इस बार काफी उछाल देखने को मिली है। सभी शोज को पीछे छोड़ते हुए एक दम सेये शो सीधे चौथे नम्बर पर आ गया है।

कुंडली भाग्य

इस शो में आजकल फैंस को तमाम उतार चढाव देखने को मिल रहे हैं जिस कारण से ये टॉप 5 में अपनी जगह बना पाया है। ये शो दर्शकों को पसंद आ रहा है और इस बार इसे पांचवा स्थान मिला है।

सुपर डांसर

वीकेंड में आने वाले शोज में फैंस को अपनी तरफ खींचने का एक और शो सुपर डांसर ने काम किया है। इस रिएलिटी शो ने छठवां स्थान हासिल किया है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

हाल ही में दयाबेन का किरदार निभा रही दिशा ने शो छोड़ दिया है। ऐसे में सालों से इस शो को दर्शक पसंद कर रहे है और इस बार ये सातवें नम्बर पर है।

राधा कृष्ण

इस आध्यात्मिक सीरियल को इस बार आठवां स्थान मिला है। फैंस को राधा और कृष्ण का पवित्र प्रेम खासा पसंद आ रहा है

कुमकुम भाग्य

सृति और शब्बीर का ये सुपरहिट सीरियल कभी पहले पायदान पर हुआ करता था। लेकिन आज भी ये शो टीआरपी की लिस्ट में शामिल है। इस बार 9वें नम्बर पर है।

गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा

जी टीवी के चौथे सीरियल ने इस लिस्ट में आसानी से अपनी जगह बना ली है।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?