लाइव न्यूज़ :

इस धनतेरस बप्पी लहरी ने नहीं खरीदी सोने की चेन, जानिए संगीत के दिग्गज ने क्या खरीदा

By अनिल शर्मा | Updated: November 4, 2021 15:54 IST

बप्पी लाहिरी को उनके सोने के प्यार के लिए उतना ही जाना जाता है जितना कि उनके हिट नंबरों के लिए। उन्होंने कहा था, मुझे 'गोल्ड-मैन' कहलाने पर गर्व है। सोना मेरे लिए भाग्यशाली है।

Open in App
ठळक मुद्देइस धनतेरस बप्पी दा ना सोने की कोई ज्वैलरी नहीं खरीदी बप्पी दा ने कहा कि मैंने एक सुंदर चाय का सेट देखा था जो मुझे चाहिए था, वही मंगाया है

मुंबईः दिग्गज संगीत निर्देशक-गायक बप्पी लहरी अपने म्यूजिक के अलावा जिस बात के लिए पहचाने जाते हैं वो है सोना। सोना उनको बहुत प्रिय है। यही कारण है कि सोने के शौकीन बप्पी लहरी हमेशा गहनों से सजे होते हैं। वह हर साल धनतेरस के मौके पर कोई ना कोई सोने के गहने खरीदते हैं और अपने स्टाइल में इजाफा करते रहते हैं। 

हालांकि इस धनतेरस बप्पी दा ना सोने की कोई ज्वैलरी नहीं खरीदी। लेकिन उन्होंने सोने की एक बहुत ही खूबसूरत चीज ली है जिसका हर सुबह वो दीदार करेंगे।  दरअसल, इस बार उन्होने अपने लिए गोल्ड टी सेट (Gold Tea Set) मंगवाया है।

 एक इंटरव्यू में उन्होने बताया कि इस बार वो कोई गोल्ड ज्वैलरी नहीं ली बल्कि उन्होने अपनी पत्नी से कहा कि वो मेरे लिए एक गोल्ड टी सेट लेकर आएं। उन्होंने बताया, वह इस बार सोने का टी सेट लेकर घर आए हैं। इस तरह अब बप्पी लहरी चाय भी सोने के कप में पियेंगे।

सोने का कोई गहना ना खरीदने को लेकर बप्पी दा ने कहा कि उनके पास सोने की पर्याप्त चेन है और इसके बजाय उन्होंने सोने की चाय का सेट चुना। उन्होंने धनतेरस कैसे मनाया, इस बारे में बात करते हुए, गायक ने एक साक्षात्कार में कहा कि धतेरस पर मैंने मेरी पत्नी से कहा की मेरे लिए एक सोने की चाय का सेट ले आए। मैंने यह सुंदर चाय का सेट देखा था जो मुझे चाहिए था, इसलिए वह मेरे लिए खरीदारी करने गई थी क्योंकि यह सोना खरीदने के लिए एक शुभ दिन था।

बप्पी लहरी को उनके सोने के प्यार के लिए उतना ही जाना जाता है जितना कि उनके हिट नंबरों के लिए। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में कहा था, मुझे 'गोल्ड-मैन' कहलाने पर गर्व है। सोना मेरे लिए भाग्यशाली है। मेरे गाने तब हिट हुए जब मैंने सोना पहनना शुरू किया।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारधनतेरसदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव