लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल बप्पी लाहिड़ी : कभी माइकल जैक्सन भी थे इस सिंगर के फैन, जानें जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 27, 2018 09:22 IST

Bappi Lahiri Birthday, Biography, Unknown facts, Famous Songs: बॉलीवुड में अपने डिस्को की धुन से फैंस को दीवाना करने वाले मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का आज जन्मदिन है।

Open in App

 बॉलीवुड में अपने डिस्को की धुन से फैंस को दीवाना करने वाले मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का आज जन्मदिन है। बप्पी का जन्म  27 नवंबर 1952 को कोलकाता में हुआ था। बप्पी अपने गानों के अलावा अपने खास अंदाज के लिए फैंस के बीच जाने जाते हैं। बप्पी को फैंस हमेशा सोने से हदे हुए ही देखते हैं।

- कहते हैं उन्होंने महज 3 साल की उम्र से तबला बजाना शुरू कर दिया था। वो इसलिए क्योंकि वह संगीत घराने से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता अपरेश लाहिड़ी भी प्रसिद्ध बंगाली गायक थे और उनकी माता बांसरी लाहिड़ी संगीतकार थीं। - 19 साल की उम्र में कोलकाता छोड़कर मुंबई आने वाले इस कालाकर को असली पहचान 1975 में मिली जब उन्होंने फिल्म 'जख्मी' में मोहम्मद रफी और किशोर कुमार के साथ गीत गाया था।-सिनेमा में शुरुआत उन्होंने 70 के दशक में की और उसके बाद 80 के दशक में उन्होंने जमकर कमाल किया।लेकिन अगर 90 के दशक की बात की जाए तो बप्पी के लिए ये खास नहीं रखा था।- किशोर कुमार के रिश्तेदार होने का फायदा उनको सिनेमा में काफी हदतक मिला था।- कहते हैं फिल्म म्यूजिक में पॉप का मिक्चर करने का श्रेय बप्पी दा को ही जाता हैं, उनके इस प्रयोग ने बॉलीवुड की दिशा बदलकर रख दी थी।- उन्होंने अपने नाम एक अनोखा रिकार्ड भी दर्ज किया है। उन्होंने एक दिन में सबसे ज्यादा गीत रिकॉर्ड करने का कीर्तिमान बनाया है।-सबसे खास बता ये है कि वह इकलौते संगीतकार हैं, जिन्हें किग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन ने मुंबई में आयोजित अपने पहले शो में बुलाया था, यह लाइव शो 1996 में आयोजित किया गया था-2014 चुनाव में बप्पी लाहड़ी ने बीजेपी की तरफ से पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर से चुनाव लड़ा था। चुनाव आयोग में दाखिल बप्पी लाहड़ी के एफिडेविट के मुताबिक उनके पास 1 किलो 700 ग्राम सोना है। इसकी कीमत 51 लाख हैं।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?