लाइव न्यूज़ :

सब्जी बेचने पर मजबूर हुए बालिका वधु के डायरेक्टर रामवृक्ष गौड़, कोरोना काल ने तोड़ी कमर

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: September 28, 2020 15:28 IST

कुछ तो लोग कहेंगे जैसे मशहूर टीवी सीरियल के यूनिट डायरेक्टर रामवृक्ष गौड़ परिवार का पेट पालने के लिए सब्जी बेचकर गुजारा कर रहे हैं. ये खबर हैरान करने वाली हैं. 

Open in App

कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया.  कोरोना वायरस महामारी और उसके कारण 6 महीने से भी अधिक तक चले लॉकडाउन ने भारत की अर्थव्यवस्था की कमर ही तोड़ डाली. करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया है. वही बॉलीवुड और टीवी इंड्रस्ट्री को भी कोरोना पैनडेमिक ने काफी ज्यादा प्रभावित किया है. टीवी से जुड़े कई कर्मचारी आर्थिक तंगियों से गुज़र रहे हैं. बालिका वधु, कुछ तो लोग कहेंगे जैसे मशहूर टीवी सीरियल के यूनिट डायरेक्टर रामवृक्ष गौड़ परिवार का पेट पालने के लिए सब्जी बेचकर गुजारा कर रहे हैं. ये खबर हैरान करने वाली हैं. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ राम वृक्ष को अपने परिवार का पेट पालने के लिए यह काम करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया की कुछ दिन पहले  एक फिल्म की रेकी के लिए वो आजमगढ़ गए थे. वो काम कर ही रहे थे कि कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लग गया. इसके बाद उनकी वापसी संभव नहीं हो पाई. काम बंद हुआ तो आर्थिक संकट खड़ा हो गया. प्रोड्यूसर से बात की तो उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट पर एक से डेढ़ साल बाद ही काम शुरू हो पाएगा. ऐसे में राम वृक्ष क्या करतें ? घर की जिम्मेदारियों का बोझ उन्हीं के कंधो पर है. 

फिर उन्होंने अपने पिता के कारोबार को अपनाने का फैसला किया और आजमगढ़ शहर के हरबंशपुर में डीएम आवास के पास सड़क के किनारे ठेले पर सब्जी बेचने लगे. इससे परिवार का गुज़ारा आसानी से चल जा रहा है. बचपन में भी वे अपने पिता के साथ सब्जी के कारोबार में मदद करते थे, इसलिए ये काम उन्हें सबसे बेहतर लगा, वो अपने काम से संतुष्ट हैं.

अपने करियर के बारें में राम वृक्ष ने पत्रकारों को बताया की पहले वो कई सीरियल के प्रोडक्शन में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं.  उसके बाद उन्होंने  एपिसोड डायरेक्टर, यूनिट डायरेक्टर का काम किया. फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. राम वृक्ष ने आगे बताया कि बालिका वधु, में बतौर यूनिट डायरेक्टर उन्होंने काम किया, इसके बाद इस प्यार को क्या नाम दूं, कुछ तो लोग कहेंगे,  जैसे कई सीरियल में भी उन्हें  काम करने का मौका मिला.

राम वृक्ष ने यशपाल शर्मा, मिलिंद गुणाजी, राजपाल यादव, रणदीप हुडा, सुनील शेट्टी जैसे कलाकारों की फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्ट का काम भी किया है उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने का २२ का साल ऍक्स्प है . लेकिन वक़्त का तकाजा देखिये की इतनी बड़ी बड़ी फिल्मों और सीरियल में काम करने के बावजूद आज राम वृक्ष दो वक़्त की रोटी के लिए सड़क किनारे सब्जी बेच रहे हैं. लेकिन फिर भी राम वृक्ष को पूरा विश्वास है की वो जल्द ही माया नगरी मुंबई में लौटेंगे और अपना काम शुरू कर पाएँगे. 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच