लाइव न्यूज़ :

फिर से मुसीबत में फंसे सलमान खान, कोर्ट ने जारी किया वारंट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 12, 2018 12:52 IST

सलमान के खिलाफ मुंबई सेशंस कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया है। खबर के अनुसार जमानती वारंट सलमान खान को साल 2002 के ‘हिट एंड रन’ मामले में जमानतदार बदलने को लेकर जारी किया गया है।

Open in App

मुंबई,12 अप्रैल:  बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और उनका कोर्ट केस एक बार फिर से चर्चाओं में है। हाल ही में काला  हिरण केस में जोधपुर  जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है। इस केस में फिलहाल सलमान जमानत पर रिहा चल रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से सलमान की मुसीबतें बढ़ गई हैं। 

खबर के मुताबिक सलमान खान को साल 2002 के 'हिट एंड रन' मामले में जमानतदार बदलने के संबंध में अदालत में हाजिर न होने के कारण सत्र अदालत ने जमानती वारंट जारी किया है।

जमानत के बाद फिर से बिजी हुए सलमान खान, कर रहे हैं ये काम

सलमान के खिलाफ मुंबई सेशंस कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया है। खबर के अनुसार जमानती वारंट सलमान खान को साल 2002 के ‘हिट एंड रन’ मामले में जमानतदार बदलने को लेकर जारी किया गया है। कोर्ट ने अभिनेता के अदालत में हाजिर न होने के कारण जमानती वारंट जारी किया है। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभिनेता के वकील ने फरवरी में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानतदार बदलने की अनुमति मांगी थी जिसकी उन्हें अनुमति अदालत ने दी थी। उस आदेश का पालन करते हुए सत्र अदालत ने सलमान खान को नोटिस भेजा था। मार्च के प्रथम सप्ताह में पुलिस सलमान खान के घर पर नोटिस ले कर गई थी और पुलिस को बताया गया था कि सलमान दुबई में हैं। 

सलमान खान का ये करीबी दोस्त करेगा 'बिग बॉस' होस्ट, 15 अप्रैल को शो होगा लॉन्च

इसलिए पुलिस कर्मचारी ने नोटिस सलमान के पिता सलीम खान को दे दी थी। नोटिस के बाद भी दो बार सलमान या उनके वकील कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए हैं। अगर इस बार भी ऐसा फिर से हुआ तो उनके खिलाफ अब गैर जमानती वारंट कोर्ट के द्वारा जारी किया जाएगा। ऐसे में इस बार के नोटिस पर सलमान का हाजिर होना जरुरी है।इन दिनों सलमान खान जेल से रिहा होने के तुरंत बाद अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग में बिजी हैं। 

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?