लाइव न्यूज़ :

द कश्मीर फाइल्स देखने के लिए जबरन रोकी गई बच्चन पांडे की स्क्रीनिंग, जानें क्या है मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 22, 2022 18:08 IST

अक्षय कुमार सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स फिल्म द कश्मीर फाइल्स के समर्थन में सामने आए थे और उन्होंने लोगों से इस फिल्म को देखने का अनुरोध भी किया। द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे को कड़ी टक्कर दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देरिलीज होने के बाद से लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है द कश्मीर फाइल्स।बॉक्स ऑफिस पर बच्चन पांडे को कड़ी टक्कर दे रही द कश्मीर फाइल्स।द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को रिलीज हुई है।

भुवनेश्वर: फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। हालांकि, फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से चर्चा का विषय बनी हुई है। यही नहीं, फिल्म को लेकर सियासत भी शुरू हो चुकी है। बता दें कि फैंस के साथ तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी इस फिल्म को लेकर दो गुटों में नजर आ रहे हैं। 

यही नहीं, अक्षय कुमार सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स फिल्म के समर्थन में सामने आए थे और उन्होंने लोगों से इस फिल्म को देखने का अनुरोध भी किया। द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे को कड़ी टक्कर दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोशल मीडिया पर ओडिशा के सिनेमाहॉल से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें भगवा स्कार्फ लपेटे कुछ लोगों की भीड़ बच्चन पांडे की स्क्रीनिंग को रोकते हुए नजर आए। इतना ही नहीं सिनेमाहॉल में वे लोगों को धमकी देते हुए भी दिखाई दिए। 

मिली जानकारी के अनुसार, ये भीड़ बच्चन पांडे की स्क्रीनिंग को रोककर द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग करने को कहने लगी। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, वहां मौजूद ऑडियंस में एक ने दावा किया कि सिनेमाहॉल में 10 से 100 लोगों का ग्रुप हंगामा कर रहा था। ऐसे ही एक ग्रुप ने थिएटर के कर्मचारियों के साथ यह दावा करते हुए लड़ाई लड़ी कि फिल्म से एक सीन काट दिया गया है। प्रदर्शकारी ने पोर्टल कहा, "किसी फिल्म के सीन को कोई थिएटर मैनेजर कैसे काट सकता है?" 

बता दें कि द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को रिलीज हुई है। गौरतलब है कि फिल्म में अनुपम खेर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी समेत प्रकाश बेलावड़ी, दर्शन कुमार, भाषा सुंबली, पुनीत जैसे कलाकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सबच्‍चन पाण्‍डेयअक्षय कुमारअनुपम खेरVivek Ranjan Agnihotri
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?