लाइव न्यूज़ :

रूस में बाहुबली 2 ने जीता फैंस का दिल, लोगों ने कहा- बाहुबली और कटप्पा की तरह रूस और भारत...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 29, 2020 13:59 IST

ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें बाहुबली की क्लिप चल रही है जबकि ऑडियो रशियन भाषा में है।

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्म बाहुबली 2- द कन्क्लूजन ने भारत में जमकर तारीफ बटोरी थीअब बाहुबली 2 का प्रसारण इन दिनों रूस में किया जा रहा है

 भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्म बाहुबली 2- द कन्क्लूजन ने भारत में जमकर तारीफ बटोरी थी। इस फिल्म को फैंस आज तक जमकर पसंद करते हैं। अब बाहुबली 2 का प्रसारण इन दिनों रूस में किया जा रहा है।रूसी टेलीविज़न पर बाहुबली 2 की धमक का असर सोशल मीडिया में भी नजर आया। रूसी भाषा में डब फिल्म का वीडियो इंटरनेट पर छा गया है।

इस ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें बाहुबली की क्लिप चल रही है जबकि ऑडियो रशियन भाषा में है। इस ट्वीट में के साथ लिखा गया कि भारतीय सिनेमा रूस में लोकप्रियता हासिल करते हुए। देखिए रशियन टीवी अभी क्या ब्रॉडकास्ट कर रहा है। फिल्म बाहुबली रशियन वॉइसओवर के साथ।

रूसी भाषा में फिल्म के किरदारों के डायलॉग को डब किया गया है। वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। यूज़र ने पूछा की रूसी में मामा को क्या कहते हैं, जिसके जवाब में बताया गया- डियाडिया (Diadia)। बता दें कि फ़िल्म में बाहुबली कटप्पा को मामा बोलता है, जिसे सत्यराज ने निभाया था। यूज़र्स इसे रूस और भारत से प्रगाढ़ संबंधों से जोड़कर भी देख रहे हैं। 

2017 में रिलीज़ हुई एसएस राजामौली निर्देशित बाहुबली 2 भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब फ़िल्म है। इसके हिंदी डब वर्ज़न ने ही 511 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। यह ऐसा रिकॉर्ड है, जो अभी तक टूट नहीं पाया है। दुनियाभर में बाहुबली 2 ने 1800 करोड़ के आसपास कारोबार किया था।

टॅग्स :बाहुबलीप्रभासरूसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई