लाइव न्यूज़ :

बागी 2 ने पहले दिन ध्वस्त किए कमाई के रिकॉर्ड, हृतिक रोशन-सलमान खान की फिल्में पिछड़ीं

By भारती द्विवेदी | Updated: March 31, 2018 18:35 IST

बागी-2 ने अपने पहले दिन में ही 25.10 करोड़ की कमाई कर ली है। इस तरह बागी-2 साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 31 मार्च: टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी, मनोज बाजपेयी, रणदीप हुड्डा अभिनीत बागी-2 शुक्रवार (30 मार्च) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के साथ के साथ ही टाइगर श्रॉफ की ये फिल्म नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में बागी-2 ने 'पद्मावत', 'पैडमैन' जैसी फिल्मों की पीछे छोड़ दिया है। बागी-2 ने अपने पहले दिन में ही 25.10 करोड़ की कमाई कर ली है। इस तरह बागी-2 साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है।

साथ ही कमाई के मामले में बॉलीवुड की टॉप टेन एक्शन फिल्मों की लिस्ट में सातवें नंबर पर जगह बना ली है। इन सारी फिल्में  ने ओपनिंग डे पर जमकर कमाई की थी। अब तक इस टॉप टेन में लिस्ट में आमिर खान, सलमान खान, अजय देवगन और ह्रितिक रोशन की फिल्म ही शामिल थी। टॉप टेन में जो फिल्म शामिल थी, उसमें ह्रतिक रोशन की, कृष, अग्निपथ, बैंग-बैंग, आमिर खान की धूम-3, सलमान खान की टाइगर जिंदा है, एक था टाइगर, किक, बॉडीगार्ड और अजय देवगन की सिंघम शामिल है।

वो फिल्में जिन्होंने ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में रिकॉर्ड बनाए-

धूम-3- 36 करोड़टाइगर जिंदा है- 34.10 करोड़एक था टाइगर- 32.92 करोड़सिंघम रिटर्न्स- 32 करोड़बैंग-बैंग- 27.54 करोड़किक- 26 करोड़बागी 2- 25.10 करोड़कृष- 24.25 करोड़अग्निपथ- 23 करोड़बॉडीगार्ड- 21 करोड़

अहमद खान के निर्देशन में बनी मूवी बागी-2 को पहले ही दिन दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है। टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की बागी-2 मूवी को एक साथ 3,500 स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया है और इसके फर्स्ट डे फर्स्ट शो की ऑक्युपेंसी 45-50% दर्ज की गई है। ये ऑक्युपेंसी 2018 की अब तक की सबसे बढ़िया ऑक्युपेंसी में से एक है। बागी-2 को 45 देशों के 625 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है जिससे भारत को लेकर पूरी स्क्रीन की संख्या 4125 हो गयी है। UAE + GCC में गुरूवार को हुए कलेक्शन का आकड़ा 2. 11 करोड़ है जो बॉलीवुड मूवी के लिए एक अच्छी शुरुआत है।

टॅग्स :बागी 2टाइगर श्रॉफदिशा पटानीमनोज बाजपेईरणदीप हुड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर आई नन्ही परी, दंपति ने सोशल मीडिया पर साझा की बेटी की तस्वीर

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

बॉलीवुड चुस्कीRandeep Hooda-Lin Laishram: रणदीप हुड्डा बनेंगे पिता, पत्नी लिन लैशराम संग शेयर की फोटो

क्राइम अलर्टDisha Patani House Firing: दिशा पाटनी के घर गोलीबारी केस में नया मोड़, दिल्ली पुलिस ने 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार