लाइव न्यूज़ :

दूसरी बार पापा बनने वाले हैं मशहूर सिंगर बी प्राक, इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी खुशखबरी

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 5, 2022 10:02 IST

मशहूर सिंगर बी प्राक एक बार फिर पापा बनने वाले हैं। सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर बी प्राक की पत्नी मीरा बच्चन प्रेग्नेंट हैं और दोनों दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगर पत्नी संग तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को यह खुशखबरी दी। बी प्राक ने साल 2019 में मीरा बच्चन से शादी की थी।जुलाई 2020 में दोनों के बेटे का जन्म का जन्म हुआ था।

मुंबई: मशहूर सिंगर बी प्राक (B Praak) के घर जल्द ही नन्हीं किलकारियां गूंजने वाली हैं। बी प्राक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्होंने बताया कि दोनों एक बार फिर माता-पिता बनने वाले हैं। बता दें कि बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा साल 2020 में एक पहली बार पेरेंट्स बने थे। दोनों के बेटे का नाम अदब रखा है। वहीं, दूसरी बार पेरेंट्स बनने को लेकर ये कपल काफी उत्साहित है। 

यही नहीं, इस गुड न्यूज के बारे में जानकर फैंस भी काफी खुश व उत्सुक हैं। बता दें कि बी प्राक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मीरा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जीवन भर के लिए प्यार में पड़ने की तैयारी में नौ महीने #summer2022" फैंस उनके इस पोस्ट पर लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। अपनी शादी की तीसरी सालगिरह के मौके पर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर ने फैंस को ये खुशखबरी दी है। मालूम हो कि बी प्राक और मीरा बच्चन ने साल 2019 में शादी की थी।

बता दें, बी प्राक पंजाबी इंडस्ट्री के बड़े सिंगर हैं। उनकी आवाज का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। पंजाबी इंडस्ट्री के अलावा वो बॉलीवुड के भी कई हिट गानों को कंपोज कर चुके हैं। यही नहीं, कुछ हिंदी गानें तो उन्होंने खुद गाए हैं, जोकि फैंस के बीच काफी हिट हैं। प्राक ने केसरी का पॉपुलर सॉन्ग तेरी मिट्टी गाया था। इस गाने ने प्राक को बॉलीवुड लवर्स के बीच भी फेमस कर दिया था। ऐसे में अब प्राक की फैन फोलोइंग जबरदस्त हो गई है। यही नहीं, उन्होंने अक्षय कुमार और नुपुर सेनन के सुपरहिट म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' को भी गाया था। 

टॅग्स :बी प्राकबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुर ज्योत्स्ना नेशनल म्यूजिक अवार्ड्स 2026 में कैलाश खेर की रूहानी परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल, देखें वीडियो

भारत'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' का आगाज, लोकमत समूह के आयोजित कार्यक्रम में लगा दिग्गजों का तांता

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया