लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान खुराना ने शेयर की पत्नी ताहिरा की खास फोटो, लिखा-छू जाने वाला इमोशनल पोस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 5, 2019 10:20 IST

आयुष्मान ने भी अपने अकाउंट से शेयर किया और एक इमोशनल पोस्ट लिखकर अपने दिल की भावनाएं सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देताहिरा कश्यप ने अपनी बैकलेस तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थीआयुष्मान ने भी अपने अकाउंट से शेयर करके दिल की बात की है

विश्व कैंसर दिवस पर एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने अपनी बैकलेस तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसमें देखा जा सकता था कि उनकी पीठ पर कुछ निशान सा दिख रहा था। इसी फोटो को  आयुष्मान ने भी अपने अकाउंट से शेयर किया और एक इमोशनल पोस्ट लिखकर अपने दिल की भावनाएं सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

आयुष्मान ने फोटो पोस्ट करते हुए पत्नी के लिए लिखा है कि पा ले तू ऐसी फतेह, समंदर तेरी प्यास से डरे, ये लाइनें तुम्हारे लिए हैं ताहिरा। तुम्हारे जख्म बहुत खूबसूरत हैं। तुम विजेता हो. लाखों करोड़ों लोगों को उनकी निजी लड़ाइयों को जीतने के लिए इसी तरह प्रेरित करती रहो। इसी तरह जिंदादिल बनी रहो जैसे तुम हो, विश्व कैंसर दिवस।

आयुष्मान की ये छू जाने वाली लाइन फैंस के बीच छा गई हैं। हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा। इससे पहले भी वह अपनी पत्नी के लिए इस तरह के लेटर लिख चुके हैं। 2018 में ताहिरा को ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोस हुआ था। 

ताहिरा ने अपने इलाज के दौरान की और अपने पति के साथ तस्वीरें शेयर करना जारी रखा है। कैंसर दिवस के दिन लिखी अपनी पोस्ट में ताहिरा ने लिखा कि आज मेरा दिन है, आप सभी को कैंसर दिवस मुबारक हो और उम्मीद करती हूं कि हम में से प्रत्येक इसे दिल से सेलिब्रेट करेगा।

टॅग्स :आयुष्मान खुराना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीTahira Kashyap: सात साल बाद फिर से..., आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर से स्तन कैंसर, इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा

क्रिकेटT20 World Cup 2024 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, खुशी से झूमे बॉलीवुड सेलेब्स, दी बधाई

बॉलीवुड चुस्की"यहां से शुरुआत हुई, सपने देखने का..", आयुष्मान खुराना ने वायरल वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?