लाइव न्यूज़ :

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को बड़ा झटका, आयुष्मान खुराना की फिल्म हुई बैन

By अमित कुमार | Updated: February 21, 2020 11:00 IST

होमोसेक्सुअल लड़के का रोल प्ले करने वाले आयुष्मान की ये फिल्म गे लव स्टोरी को दर्शाती है। इस विषय के कारण ही फिल्म को यहां बैन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयह फिल्म खुराना की 2017 में आई फिल्म “शुभ मंगल सावधान” की अगली कड़ी है।आयुष्मान ने एक बयान में कहा था, “शुभ मंगल ज्यादा सावधान के लिए भारत के लोगों का प्यार उत्साहित करने वाला है।

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और जितेन्द्र कुमार की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान को मध्य पूर्व एशिया के देशों में रिलीज नहीं किया गया है। इस फिल्म को इसके विषय के कारण वहां बैन कर दिया गया है। दुबई में भारतीय फिल्मों के दर्शकों की तदाद काफी ज्यादा है। यही वजह है कि हिंदी फिल्मों का कलेक्शन भी वहां हमेशा से ही अच्छा रहा है, फिल्म का इन देशों में बैन होने के कारण इसे काफी नुकसान हो सकता है। 

होमोसेक्सुअल लड़के का रोल प्ले करने वाले आयुष्मान की ये फिल्म गे लव स्टोरी को दर्शाती है। इस विषय के कारण ही फिल्म को यहां बैन किया गया है। इससे पहले भी समलैंगिक रिश्तों पर बनी फिल्में वहां बैन होती रही हैं। वहीं आयुष्मान खुराना का कहना है कि उनकी अगली फिल्म “शुभ मंगल ज्यादा सावधान” एलजीबीटीक्यू (समलैंगिक इत्यादि) समुदाय को दिया गया सम्मान है, और यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण फिल्म है। 

यह फिल्म खुराना की 2017 में आई फिल्म “शुभ मंगल सावधान” की अगली कड़ी है। फिल्म में आयुष्मान और जितेंद्र कुमार समलैंगिक जोड़े की भूमिका में हैं, जो एक दूसरे के परिजनों को मनाने की कोशिश करते हैं। आयुष्मान ने कहा कि हितेश केवल्य द्वारा निर्देशित फिल्म एलजीबीटीक्यू समुदाय को मुख्यधारा में लाने की कोशिश है। 

आयुष्मान ने एक बयान में कहा, “शुभ मंगल ज्यादा सावधान के लिए भारत के लोगों का प्यार उत्साहित करने वाला है। यह भारत और सभी भारतीयों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म है। फिल्म देश के लोगों के बीच समावेश, विशिष्टता और निजता का उत्सव मनाने, एलजीबीटीक्यू समुदाय को स्वीकार्यता प्रदान करने पर आधारित है।” 

 

टॅग्स :आयुष्मान खुरानाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल