लाइव न्यूज़ :

‘ड्रीम गर्ल’ की रिलीज से पहले निर्देशक ने खोले राज, कहा-एक आयुष्मान खुराना एकमात्र विकल्प थे

By भाषा | Updated: August 26, 2019 15:45 IST

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसको फैंस से जमकर वाहवाही मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्देशक राज शांडिल्य का कहना है कि उनके निर्देशन वाली पहली फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के लिए आयुष्मान खुराना उनका पहला और एकमात्र विकल्प थे। शांडिल्य ने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकार खुराना कहानी सुनकर इस फिल्म में काम करने के लिए तुरंत तैयार हो गए।

निर्देशक राज शांडिल्य का कहना है कि उनके निर्देशन वाली पहली फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के लिए आयुष्मान खुराना उनका पहला और एकमात्र विकल्प थे। शांडिल्य ने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकार खुराना कहानी सुनकर इस फिल्म में काम करने के लिए तुरंत तैयार हो गए।

निर्देशक ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘लिखते समय हमने ‘ड्रीम गर्ल’ के लिए उनके (आयुष्मान) बारे में ही सोचा था। जब मैंने आयुष्मान को कहानी सुनने के लिए संदेश भेजा तो तब ‘बधाई हो’ और ‘अंधाधुन’ रिलीज नहीं हुई थीं। उन्होंने कहानी सुनी और काम करने के लिए तुरंत हामी भर दी।’’

‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ शो में कपिल शर्मा के साथ काम कर चुके शांडिल्य ने कहा कि वह हमेशा मनोरंजक फिल्म बनाने के बारे में सोचते थे। उन्होंने कहा कि वह दबाव का सामना कर रहे हैं क्योंकि निर्देशक के रूप में यह उनकी पहली फिल्म है। उनका ध्यान लोगों का मनोरंजन करने पर है। शांडिल्य ने कहा कि आयुष्मान हास्य विधा में माहिर हैं और वह अपने काम को पूरी लगन से अंजाम देते हैं।

आयुष्मान इस फिल्म में ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं जो महिलाओं की आवाज निकाल सकता है और रामलीला में महिला चरित्रों की भूमिका निभाता है। उसे एक वयस्क हॉटलाइन में नौकरी मिल जाती है। चीजें तब गड़बड़ हो जाती हैं जब ग्राहक (महिला और पुरुष) मनमोहक आवाज के धनी इस व्यक्ति से मिलना चाहते हैं। 

टॅग्स :ड्रीम गर्ल मूवीआयुष्मान खुराना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीTahira Kashyap: सात साल बाद फिर से..., आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर से स्तन कैंसर, इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा

क्रिकेटT20 World Cup 2024 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, खुशी से झूमे बॉलीवुड सेलेब्स, दी बधाई

बॉलीवुड चुस्की"यहां से शुरुआत हुई, सपने देखने का..", आयुष्मान खुराना ने वायरल वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल