लाइव न्यूज़ :

27 साल बड़े नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग स्क्रीन शेयर करने पर अवनीत कौर ने दिया जवाब- मैं ऐज गैप को समस्या के रूप में नहीं देखती

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 26, 2022 17:49 IST

एक्ट्रेस अवनीत कौर जल्द ही मशहूर अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'टिकू वेड्स शेरू' में नजर आने वाली हैं। फिल्म से ज्यादा अवनीत अपने से 27 साल बड़े एक्टर के साथ काम करने को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं अवनीत कौरएक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं अवनीत

मुंबई: मशहूर टीवी रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस अवनीत कौर यूं तो कई टीवी सीरियलों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन इस बार वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'टिकू वेड्स शेरू' को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, इस फिल्म में अवनीत बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। यही नहीं, उनके अपोजिट में मशहूर अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को कास्ट किया गया है, जो उनसे उम्र में लगभग 27 साल बड़े हैं। बता दें कि इस फिल्म को साई कबीर निर्देशित कर रहे हैं, जबकि कंगना रनौत का प्रोडक्शन हाउस इसे प्रोड्यूस कर रहा है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अपने बीच इस उम्र के फासले को लेकर एक्ट्रेस बात करती हुई नजर आईं। उन्होंने कहा, "मैं एक पुरुष और एक महिला अभिनेता के बीच उम्र के अंतर को एक समस्या के रूप में नहीं देखती हूं। ऐसा पहले भी हुआ है लेकिन अभिनेताओं के अभिनय की सराहना की गई है। असल में ऐसी कई जोड़ियों को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। कंगना (रनौत) मैम पहले ही कह चुकी हैं कि यह फिल्म की जरूरत थी और मैं उनसे सहमत हूं।"

वहीं, अपनी बात को जारी रखते हुए अवनीत कौर ने कहा, "मुझे एक फिल्म मिलने में तीन से चार साल लग गए। क्या मैं उस समय लोकप्रिय नहीं थी? मुझे लगता है कि मैं थी। यहां तक ​​​​कि अगर आपके फॉलोअर्स की संख्या के कारण आपको कोई प्रोजेक्ट मिलता है, तो यह अंततः आपकी प्रतिभा पर निर्भर करता है। मैंने इतने लंबे समय से एक फिल्म पर काम करने का इंतजार किया है और मैं दर्शकों के सामने यह साबित करना चाहती हूं कि मैंने वास्तव में कड़ी मेहनत की है। मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि मैं अपनी प्रतिभा के कारण अवसरों के लायक हूं।"

बता दें कि अवनीत कौर सिर्फ टीवी या फिल्म इंडस्ट्री की वजह से ही फैंस के बीच मशहूर नहीं हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के लिए कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। एक फिल्म स्टार के रूप में अपना करियर शुरू करने से पहले ही अवनीत सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। सोशल पर उनके 29.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?