लाइव न्यूज़ :

जब रेखा के नाम पर अटल जी ने ली थी अमिताभ बच्चन की चुटकी, जानिए क्या था पूरा मामला

By विवेक कुमार | Updated: August 17, 2018 11:29 IST

अटल जी की कुछ कविताएं ऐसी भी हैं जिन्हें बॉलीवुड में भी फिल्माया गया है। साल 1999 में उनकी मशहूर कविता 'क्या खोया क्या पाया जग में' को शाहरुख खान पर फिल्माया गया

Open in App

मुंबई, 17 अगस्त: पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम निधन हो गया। अटल जी को एक जिंदादिल शख्सियत के तौर पर जाना जाता था। उन्हें कई बॉलीवुड स्टार्स काफी पसंद करते थे। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कि एक बार अटल बिहारी वाजपेयी ने अमिताभ बच्चन को लेकर चुटकी ली थी। जी हां, ये बात है 1984 की है जब महानायक अमिताभ बच्चन ने लोकसभा चुनाव में  इलाहाबाद संसदीय सीट से हेमवती नंदन बहुगुणा को हराया था और पहली बार सांसद बने थे। लेकिन बोफोर्स घोटाले में नाम आने के बाद उन्होंने साल 1987 में इस्तीफा दे दिया था। 

अपने एक इंटरव्यू में अटल बिहारी वाजपेयी ने अमिताभ बच्चन पर चुटकी लेते हुए कहा था-'उन्हें राजनीति में आना ही नहीं चाहिए था। लेकिन राजनीतिक नेताओं को हराने के लिए अभिनेताओं को लाया गया। अगर मैं दिल्ली से चुनाव लड़ता तो शायद वह मेरे खिलाफ खड़े होते।

एक बार मुझसे मीडिया ने पूछा था कि अगर आपके खिलाफ अमिताभ बच्चन खड़े हुए तो आप क्या करेंगे। इस पर मैंने कहा कि मुझे रेखा से प्रार्थना करनी होगी कि वह हमारी तरफ से चुनाव लड़े। मैं अभिनेताओं का तो सामना नहीं कर सकता। एक्टर्स से दोस्ती करना अच्छा है लेकिन उस दोस्ती से राजनीति खराब करना अच्छा नहीं है।'

बता दें कि अटल जी की कुछ कविताएं ऐसी भी हैं जिन्हें बॉलीवुड में भी फिल्माया गया है। साल 1999 में उनकी मशहूर कविता 'क्या खोया क्या पाया जग में' को शाहरुख खान पर फिल्माया गया। इस गीत को गजल गायक जगजीत सिंह ने अपनी मखमली आवाज दी है।

बता दें कि अपने साहित्यिक जीवन में अटल जी ने 'क्या खोया क्या पाया जग में' 'मौत से ठन गई', 'मैं न चुप हूं न गाता हूं' और 'राह कौन सी जाऊं मैं' जैसे कई शानदार कविताएं लिखी हैं। 

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?