लाइव न्यूज़ :

'जल्द ही आतंकवादियों को इसमें शामिल होते देखेंगे', कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने पर फिल्ममेकर ने कसा तंज

By अनिल शर्मा | Updated: September 29, 2021 16:03 IST

अशोक पंडित ने कन्हैया कुमार और गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को अपने एक ट्वीट में संता-बंता नाम से संबोधित किया था। और कहा था कि ये बीजेपी को जिताने निकल पड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने निशाना साधा हैफिल्ममेकर ने कहा कि कांग्रेस हारे हुए और अर्बन नक्सलों की पार्टी बन गई हैअशोक पंडित ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी को जिताने के लिए बहुत मेहनत करती है

मुंबईः जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के टिकट पर बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके कन्हैया कुमार मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। वहीं कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने लिखा कि कांग्रेस के उन वरिष्ठ नेताओं के बारे में सोचकर बुरा लग रहा है जिन्होंने इस पार्टी को बनाने में मेहनत की थी। यही नहीं कन्हैया कुमार के पार्टी कांग्रेस में आने को लेकर कहा कि यह पार्टी नक्सलियों की पार्टी बन गई है जिसमें जल्द ही आतंकवादी भी शामिल होते दिखाई देंगे।

अशोक पंडित ने ट्वीट किया-  'कांग्रेस अब हारे हुए और अर्बन नक्सलियों की पार्टी बन गई है। इसके वरिष्ठ नेताओं के लिए बुरा लग रहा है जिन्होंने इस पार्टी को बनाने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है। बहुत जल्द हम यासीन मलिक और अन्य आतंकवादियों को इस पार्टी में शामिल होते देखेंगे।' 

अशोक पंडित ने कन्हैया कुमार और गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को अपने एक ट्वीट में संता-बंता नाम से संबोधित किया था। अशोक पंडित ने ये ट्वीट कन्हैया के कांग्रेस में शामिल होने से पहले किया था। फिल्ममेकर ने लिखा- ये लो संता-बंता निकले पड़े बीजेपी को फिर जिताने। बीजेपी की जीत के लिए कांग्रेस हमेशा बहुत मेहनत करती है।

बता दें कांग्रेस में शामिल होने के बाद कन्हैया कुमार ने दावा किया कि कांग्रेस ही महात्मा गांधी और भगत सिंह के सपने को बचा सकती है। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित मुख्यालय में वो कांग्रेस में शामिल हुए। गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी भी कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले थे लेकिन कुछ कारणों से स्थगित हो गया है।

टॅग्स :कन्हैया कुमारकांग्रेसहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच