लाइव न्यूज़ :

दिग्गज अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में असम की रूपाली बरुआ से की शादी

By रुस्तम राणा | Updated: May 25, 2023 18:04 IST

परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में आशीष और रूपाली ने चुपचाप रजिस्ट्री मैरिज की। शादी दो संस्कृतियों का एक आदर्श मिश्रण थी। रूपाली असम की सफेद और सुनहरी मेखला चादर में खूबसूरत लग रही थीं, जबकि आशीष ने उन्हें केरल के मैचिंग मुंडू से नवाजा।

Open in App
ठळक मुद्देआशीष विद्यार्थी ने गुरुवार, 25 मई को असम की रूपाली बरुआ के साथ शादी कर ली हैपरिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में आशीष और रूपाली ने चुपचाप रजिस्ट्री मैरिज कीयह अभिनेता की दूसरी की शादी है, इससे पहले उनकी शादी शकुंतला बरुआ की बेटी राजोशी बरुआ से हुई थी

मुंबई: दिग्गज अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने गुरुवार, 25 मई को असम की रूपाली बरुआ के साथ शादी कर ली है। कई हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और अधिक क्षेत्रीय फिल्मों में दिखाई देने वाले अभिनेता को रूपाली से प्यार हो गया था, जिसके बाद उन्होंने शादी रचाई है। यह उनकी दूसरी शादी है। इससे पहले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता गुजरे जमाने की अभिनेत्री शकुंतला बरुआ की बेटी राजोशी बरुआ से हुई थी। विद्यार्थी की अब पत्नी रूपाली कोलकाता में एक अपस्केल फैशन स्टोर से जुड़ी हैं।

परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में आशीष और रूपाली ने चुपचाप रजिस्ट्री मैरिज की। शादी दो संस्कृतियों का एक आदर्श मिश्रण थी। रूपाली असम की सफेद और सुनहरी मेखला चादर में खूबसूरत लग रही थीं, जबकि आशीष ने उन्हें केरल के मैचिंग मुंडू से नवाजा। अभिनेता ने अपनी शादी को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा, “मेरे जीवन के इस पड़ाव पर, रूपाली से शादी करना एक असाधारण एहसास है। हमने सुबह कोर्ट मैरिज की, उसके बाद शाम को गेट-टुगेदर हुआ।" 

रूपाली से अपने रिश्ते और मुलाकात को लेकर अभिनेता ने कहा, 'हम कुछ समय पहले मिले थे और इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया। लेकिन हम दोनों चाहते थे कि हमारी शादी एक छोटा पारिवारिक मामला हो।

आशीष विद्यार्थी, जो बॉलीवुड में अपनी खलनायक की भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय हैं, ने भारतीय सिनेमा में कई फिल्मों में काम किया है। अभिनेता का जन्म 19 जून, 1962 को दिल्ली में हुआ था। 1986 में शुरू हुए करियर में, आशीष विद्यार्थी कई हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, अंग्रेजी, ओडिया, मराठी और बंगाली फिल्मों में दिखाई दिए। उन्होंने अब तक 11 विभिन्न भाषाओं में लगभग 300 फिल्मों में योगदान दिया है।

टॅग्स :आशीष विद्यार्थीहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!