लाइव न्यूज़ :

आर्यन खान ने चुन लिया अपना करियर! पिता शाहरुख खान की तरह नहीं बनना चाहते एक्टर

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 22, 2022 14:58 IST

आर्यन खान की गिनती पॉपुलर स्टार किड्स में होती है, लेकिन सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार वो अपने पिता शाहरुख खान की तरह एक्टर नहीं बनना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआर्यन खान की गिनती पॉपुलर स्टार किड्स में होती हैशाहरुख खान की तरह एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं रखते हैं आर्यन खान

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके प्रति लोगों में दीवानगी देखने को मिलती है। वैसे शाहरुख अपनी फिल्मों के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। आए दिन उनके बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम खान सुर्खियां बटोरते हुए नजर आते हैं। बता दें कि ये तीनों पॉपुलर स्टार किड्स हैं। इसी क्रम में आर्यन खान एक बार फिर टॉक ऑफ़ द टाउन बने हुए हैं। 

मालूम हो, शाहरुख कई बार यह बात कह चुके हैं कि उनके बड़े बेटे को एक्टिंग से ज्यादा फिल्ममेकिंग में इंटरेस्ट है। ऐसे में अब आर्यन ने अपने सपने को हासिल करने की ओर बढ़ चुके हैं। पिंकविला की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ओटीटी प्लेटफॉर्म या फीचर फिल्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करने वाले हैं। यही नहीं, इसके लिए वो ओटीटी प्लेटफॉर्म  पर वेब सीरीज के लिए बातचीत भी कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एक फिल्म के लिए भी आर्यन काम कर रहे हैं। इस फिल्म को शाहरुख खान की रेड चिली एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, इन प्रोजेक्ट्स पर आर्यन खान बिलाल सिद्दकी के साथ बतौर सह-लेखक काम कर रहे हैं। वहीं, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की बात की जाए तो पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक वो भी जल्द फिल्मों में एंट्री करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स पर एक वेब सीरीज के साथ सुहाना अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत करने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सुहाना जिस वेब सीरीज के साथ शुरुआत करने वाली हैं उसका निर्देशन फिल्म निर्माता जोया अख्तर कर रही हैं। कहा जा रहा है कि ये वेब सीरीज आर्ची कॉमिक्स पर आधारित है।

टॅग्स :आर्यन खानशाहरुख खानसुहाना खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार