लाइव न्यूज़ :

गोरक्षा के लिए गए योगी कैबिनेट के फैसले की टीवी के 'राम' ने की सराहा, कही ये बड़ी बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 10, 2020 12:43 IST

Arun govil appreciates Cow-Slaughter Prevention Ordinance: टीवी के राम कहे जाने वाले एक्‍टर अरुण गोव‍िल ने गोवंशों की रक्षा के ल‍िए ल‍िए गए योगी कैबिनेट के फैसले को सराहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सरकार ने पास क‍िया है उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अध्यादेशटीवी के 'राम' यानि अरुण गोव‍िल ने भी की इसकी प्रशंसा

रामानंद सागर की रामायण को लॉकडाउन के वक्त में दूरदर्शन पर फैंस की डिमांड पर पेश किया गया। रामायण को फैंस से हर से ज्यादा प्यार मिला। राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल एक बार फिर से फैंस के दिलों में घर कर गए हैं। ऐसे में अरुण गोव‍िल ने योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व वाली उत्‍तर प्रदेश सरकार द्वारा गोवंशों की रक्षा के ल‍िए ल‍िए गए फैसले को सराहा है। अरुण गोविल ने बाकायदा ट्वीट कर इसका समर्थन किया है

हाल ही में अरुण गोविल ने योगी आदित्यनाथ के फैसले की सराहना में हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ट्वीट किया है।अरुण गोव‍िल ने अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में लिखा है- UP केबिनेट का बड़ा फैसला। गौहत्या पर होगी 10 साल की सजा और 5 लाख का जुर्माना।

अरुव गोविल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग अरुण के इस ट्वीट पर तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं। अरुण गोविल अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।  वह आए दिन फैंस को मैसेज देने वाली बात करते नजर आते हैं। इससे पहले अरुण ने योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी थी।

 टीवी के राम ने बहुत ही अनोखे अंदाज में योगी को जन्मदिन की बधाई दी है। अरुण गोविल ने ट्वीट करके लिखा है कि 'सन्यासी से अच्छा राजा कोई और नहीं हो सकता' रामायण के इस कथन को चरितार्थ करने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की आत्मीय शुभकामनाएं।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश, 2020 को अमलीजामा पहना दिया है। गोवध निवारण कानून को और अधिक मजबूत बनाने के मकसद से उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 1955 के इस कानून में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। मंत्रिपरिषद की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया था। यूपी सरकार के इस फैसले की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है।

टॅग्स :अरुण गोविलयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया