लाइव न्यूज़ :

Article 370 Trailer Launch: मां बनने वाली हैं यामी गौतम, कैमरे की नजरों से छुपाती दिखीं बेबी बंप

By अंजली चौहान | Updated: February 8, 2024 16:17 IST

अपनी आने वाली फिल्म आर्टिकल 370 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यामी गौतम ने अपना बेबी बंप दिखाया। उनके पति, फिल्म निर्माता आदित्य धर ने इस खबर की पुष्टि की।

Open in App

Article 370 Trailer Launch: अभिनेत्री यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। गुरुवार को यामी की आगामी फिल्म आर्टिकल 370 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इसकी पुष्टि हुई है कि एक्ट्रेस साढ़े पांच महीने की गर्भवती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही यामी के घर में किलकारी गूंजेगी। गर्भावस्था के बारे में बात करते हुए, आदित्य धर ने कहा, “यह फिल्म एक पारिवारिक मामला है। मेरा भाई वहां था, मेरी पत्नी वहां थी और एक बच्चा रास्ते में है। वह एक अद्भुत समय था, जिस तरह से फिल्म बनी, जिस तरह से हमें बच्चे के बारे में पता चला।"

यामी ने अपनी प्रेग्नेंसी और प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग के अनुभव के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि यह मानसिक रूप से थका देने वाला था। अगर आप मुझसे मातृत्व और उससे जुड़ी हर चीज के बारे में पूछते हैं, तो मैं वास्तव में नहीं जानती कि अगर आदित्य मेरे साथ नहीं होता, और लोकेश भैया, सब लोग नहीं होते तो मैं क्या करती।"

दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान यामी गौतम अपनी फिल्म आर्टिकल 370 को लेकर काफी व्यस्त हैं। उन्होंने निर्देशक आदित्य धर के साथ 2021 में गुपचुप तरीके से शादी की थी और करीब तीन साल बाद अब वह मां बनने वाली हैं। 

दो साल से अधिक समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद यामी और आदित्य ने जून 2021 में शादी कर ली। उनकी मुलाकात उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के सेट पर हुई थी, जिसमें यामी मुख्य भूमिका में थीं और इसका निर्देशन आदित्य ने किया था।

बात करें अपकमिंग प्रोजेक्ट की तो अनुच्छेद 370 की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म आदित्य सुहास जंभाले द्वारा निर्देशित है और यामी गौतम और प्रियामणि द्वारा निर्देशित है। इसका निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और उनके भाई लोकेश धर ने किया है।

टॅग्स :यामी गौतमधारा 370मूवी ट्रेलरबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?