लाइव न्यूज़ :

सलमान खान के भांजे को लोगों ने कहा पोलियो ग्रस्त, बहन अर्पिता ने ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब

By मेघना वर्मा | Updated: April 5, 2019 13:04 IST

अर्पिता के इस अंदाज को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि दबंग खान की बहन भी टोटली दबंग हैं। सलमान खान इन दिनों इंदौर में अपनी फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हैं।

Open in App

सलमान खान की बहन अर्पिता ने हाल ही में अपने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है। आयुश शर्मा और अर्पिता के बेटे को सोशल मीडिया में लोगों ने जबरजस्त ट्रोल किया है। सलीम खान के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें अर्पिता के बेटे और सलमान के भांजे आहिल दिखाई दे रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर लोग अर्पिता के बेटे को पोलियो ग्रस्त कह रहे हैं। यूजर्स ने लिखा, 'ये बच्चा पोलिया का शिकार लगता है।' सिर्फ यही नहीं बहुत से ट्रोलर्स अर्पिता के बेटे को विकलांग भी कह रहे हैं। मिड डे मील की खबर के मुताबिक इस पर अर्पिता ने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है। अर्पिता ने लिखा, 'यू ऑल आर डिसगस्टिंग, कम से कम बच्चे को तो नेगेटिव कमेंट से दूर रहने दो।'

वहीं अर्पिता ने अपने इस कमेंट को वापिस डिलीट कर दिया है। क्योंकि अर्पिता के इस कमेंट के स्क्रीन शॉर्ट भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। सिर्फ यही नहीं अपने ट्रोलर्स को जवाब देने में अर्पिता हमेशा ही पीछे नहीं हटती। इससे पहले भी आयुष शर्मा से शादी के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। इस पर अर्पिता ने लिखा था, 'अपना समय इस रैंडम, जॉबलेस, इनसिक्योर, जेलस पीपल लोगों के पीछे बर्बाद करने की जरूरत नहीं।'

अर्पिता के इस अंदाज को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि दबंग खान की बहन भी टोटली दबंग हैं। सलमान खान इन दिनों इंदौर में अपनी फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में लोगों ने सलमान खान के सेट से लीक हुई एक फोटो पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। जिस फोटो में शिवलिंग पर तखत रखा हुआ था। सलमान ने भी अपने ट्रोलर्स को इस फोटो पर सफाई दी है। 

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?