लाइव न्यूज़ :

अरमान कोहली के विपक्ष में उतरीं सोफिया हयात, कह डाली ये बड़ी बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 7, 2018 10:46 IST

बिग बॉस के एक्स प्रतियोगी अरमान कोहली एक बार से सुर्खियों में हैं। खबर है कि अरमान कोहली ने अपनी गर्लफ्रेंड मीनू रंधावा के साथ बुरी तरह मारपीट की है।

Open in App

मुंबई, 7 जून:  बिग बॉस के एक्स प्रतियोगी अरमान कोहली एक बार से सुर्खियों में हैं।  खबर है कि अरमान कोहली ने अपनी गर्लफ्रेंड मीनू रंधावा के साथ बुरी तरह मारपीट की है। जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  मीनू की शिकायत के बाद से अरमान गायब हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट भी जारी कर दिया है। ऐसे में अब इस प्रकरण में सोफिया हयात कूद पड़ी हैं। सोफिया अरमान की गर्लफ्रेंड से स्पोर्ट में उतर आई हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर नीरू के लिए इन्साफ की मांग की है। सोफिया ने एक वीडियो शेयर किया जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, इस बार अरमान कोहली को जेल में डालो। पेश किए गए इस वीडियो में सोफिया ने कहा है कि नमस्ते, सलाम, मैं हूं सोफिया, हाल ही में मैंने अरमान कोहली को लेकर खबर सुनी। अपनी गर्लफ्रेंड को प्रताड़ित करने पर खबर देखी। 

यह भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड से मारपीट करके गायब हुए एक्टर अरमान कोहली, पुलिस ने अरेस्ट वारंट किया जारी

उन्हें जेल में डाल देना चाहिए, क्योंकि इस बार उन्हें जेल में नहीं डाला तो भारत में बूढ़े और जवान आदमी सोचेंगे कि महिलाएं रिस्पेक्ट डिजर्व नहीं करतीं। महिलाओं को पीटना गलत है, इससे हमें उदाहरण पेश करना चाहिए तारकि यह दोबारा न हो। अरमान कोहली को जेल में डालना चाहिए, ताकि एक्जांपल सेट हो कि तुम महिलाओं को अब्यूज नहीं कर सकते हो। सोफिया अपने इस बयान के साथ ही सोशल मीडिया में छा गई हैं।

सोफिया हयात और अरमान कोहली बिग बॉस 7 में एक साथ रह चुके हैं। इस  शो के दौरान अरमान और सोफिया के बीच खूब लड़ाई हुई थी। शो से बाहर आने के बाद सोफिया ने पुलिस में अरमान की शिकायत दर्ज की थी। 

जानें क्या है मामला

खबरों की मानें तो नीरु से एक छोटी बात पर बहस से शुरू हुआ जहां अरमान ने अपना आपा खो दिया और गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट की है। कहा जा रहा है नीरु को अरमान ने  गालियां दीं और  बाल पकड़कर मेरा सिर दीवार पर दे मारा। इसके बाद नीरू बड़ी मुश्किल से अस्पताल इलाज के लिए जा सकीं। जहां उनकी गहरी चोट की सर्जरी करनी पड़ी। 

यह भी पढ़ें: एक्टर अरमान कोहली ने गर्लफ्रेंड से की मारपीट, हुआ केस दर्ज

एक्स गर्लफ्रेंल के साथ भी कर चुके हैं बदसलूकी

बिग बॉस में आने के पहले अरमान तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता को डेट भी कर चुके हैं। मुनमुन की मानें तो अरमान ने उनके साथ भी मारपीट भी की थी। इसके बाद बिग बॉस में उनकी नजदीकियां काजोल की बहन तनीषा से बढ़ी थीं।

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?