एक्टर अरमान कोहली ने गर्लफ्रेंड से की मारपीट, हुआ केस दर्ज
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 5, 2018 09:03 AM2018-06-05T09:03:10+5:302018-06-05T09:03:10+5:30
बिग बॉस के एक्स प्रतियोगी अरमान कोहली एक बार से सुर्खियों में हैं। खबर है कि अरमान कोहली ने अपनी गर्लफ्रेंड मीनू रंधावा के साथ बुरी तरह मारपीट की है।
मुंबई, 5 जून: बिग बॉस के एक्स प्रतियोगी अरमान कोहली एक बार से सुर्खियों में हैं। खबर है कि अरमान कोहली ने अपनी गर्लफ्रेंड मीनू रंधावा के साथ बुरी तरह मारपीट की है। जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नीरू पेशे से एक फैशन स्टाइलिस्ट हैं और घटना के बाद उन्होंने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। खबर के अनुसार ये दोनों साल 2015 से लिव इन रिलेशनशिप में हैं।
वहीं, खबरों की मानें तो नीरु से एक छोटी बात पर बहस से शुरू हुआ जहां अरमान ने अपना आरा खो दिया और गर्लफ्रेंज के साथ मारपीट की है। कहा जा रहा है नीरु को अरमान ने गालियां दीं और बाल से पकड़कर मेरा सिर दीवार पर दे मारा। इसके बाद नीरू बड़ी मुश्किल से अस्पताल इलाज के लिए जा सकीं। जहां उनकी गहरी चोट की सर्जरी करनी पड़ी।
शिकायत दर्ज हुई
मीनू ने रविवार (4 जून) की रात को सांता क्रूज (पश्चिम) पुलिस स्टेशन में अरमान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है। पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी सेक्शन 326 के तरह केस दर्ज किया है। इस मामले में अरमान को 7 साल तक की सजा हो सकती है। इसके बाद पुलिस अरमान के घर भी गई थी लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं मिले।
एक्स गर्लफ्रेंल के साथ भी कर चुके हैं बदसलूकी
बिग बॉस में आने के पहले अरमान तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता को डेट भी कर चुके हैं। मुनमुन की मानें तो अरमान ने उनके साथ भी मारपीट भी की थी। इसके बाद बिग बॉस में उनकी नजदीकियां काजोल की बहन तनीषा से बढ़ी थीं।