लाइव न्यूज़ :

गर्लफ्रेंड से मारपीट करके गायब हुए एक्टर अरमान कोहली, पुलिस ने अरेस्ट वारंट किया जारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 6, 2018 09:01 IST

बिग बॉस के एक्स प्रतियोगी अरमान कोहली एक बार से सुर्खियों में हैं।  खबर है कि अरमान कोहली ने अपनी गर्लफ्रेंड मीनू रंधावा के साथ बुरी तरह मारपीट की है और तभी से वह गायब हैं।

Open in App

मुंबई, 6 जून:  बिग बॉस के एक्स प्रतियोगी अरमान कोहली एक बार से सुर्खियों में हैं।  खबर है कि अरमान कोहली ने अपनी गर्लफ्रेंड मीनू रंधावा के साथ बुरी तरह मारपीट की है। जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  मीनू की शिकायत के बाद से अरमान गायब हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट भी जारी कर दिया है। कहा जा रहा कि अरमान जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगें। नीरू पेशे से एक फैशन स्टाइलिस्ट हैं और घटना के बाद उन्होंने  सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। खबर के अनुसार ये दोनों साल 2015 से लिव इन रिलेशनशिप में हैं। 

शिकायत दर्ज हुई

मीनू ने रविवार (4 जून) की रात को सांता क्रूज (पश्चिम) पुलिस स्टेशन में अरमान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है। पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी सेक्शन 326 के तरह केस दर्ज किया है। इस मामले में अरमान को 7 साल तक की सजा हो सकती है। इसके बाद पुलिस अरमान के घर भी गई थी लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं मिले। तभी से पुलिस लगातार अरमान को ढूंढने की कोशिश कर रही है। वहीं, पुलिस ने उनके वकील से अरमान को सरेंडर करने को कहा है।

जानें क्या है मामला

खबरों की मानें तो नीरु से एक छोटी बात पर बहस से शुरू हुआ जहां अरमान ने अपना आपा खो दिया और गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट की है। कहा जा रहा है नीरु को अरमान ने  गालियां दीं और  बाल पकड़कर मेरा सिर दीवार पर दे मारा। इसके बाद नीरू बड़ी मुश्किल से अस्पताल इलाज के लिए जा सकीं। जहां उनकी गहरी चोट की सर्जरी करनी पड़ी। 

एक्स गर्लफ्रेंल के साथ भी कर चुके हैं बदसलूकी

बिग बॉस में आने के पहले अरमान तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता को डेट भी कर चुके हैं। मुनमुन की मानें तो अरमान ने उनके साथ भी मारपीट भी की थी। इसके बाद बिग बॉस में उनकी नजदीकियां काजोल की बहन तनीषा से बढ़ी थीं।

टॅग्स :बिग बॉसक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल