बॉलीवुड में अपने जलवे बिखेरने वाली मलाइका अरोड़ा ने फिल्मों में अपनी अदाओं से फैंस के दिलों को घायल किया है। मलाइका अपने डांस से फैंस से अपनी तरफ खींचती रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज के कारण काफी छाई रहती हैं। आज एक्ट्रेस का 46वां जन्मदिन है। ऐसे में एक्ट्रेस के इस खास दिन को कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी विश किया है।
अर्जुन कपूर ने एक रोमांटिक सी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके मलाइका को विश किया है। सुबह से ही फैंस को इस चीज का इंतजार था कि कब अर्जुन सोशल मीडिया पर मलाइका को विश करेंगे अब ये इंतजार खत्म हो गया हो गया है।
अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और मलाइका की साथ की एक फोटो शेयर की है। ये एक सेल्फी है। इसमें अर्जुन मलाइका को सिर पर किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों ने आंखों पर चश्मा लगा रखा है। ये फोटो काफी रोमांटिक है। फोटो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है।
फोटो शेयर करते हुए अर्जुन ने एक दिल वाली स्माइली बनाई है। खास बात ये है कि अर्जुन ने लोकेशन इटली का डाला है इसके बाद कयास है कि हो सकता है आज दोनों इटली पहुंच गए हों या फिर ये फोटो पुरानी हो।
मलाइका ने दी पार्टी
एक्ट्रेस ने इस खास मौके को मनाया है। मलाइका के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स का तांता लगा।इस पार्टी में अर्जुन कपूर , करीना कपूर, अनन्या पांडे समेत कई सेलेब्स नजर आए। मलाइका और अर्जुन का इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों जमकर मस्ती भरे अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं।
मलाइका का जन्मदिन हो और डांस ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। मलाइका की बर्थडे पार्टी में मलाइका खुद जमकर डांस करती नजर आईं तो वहीं कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर प्रोरक पटोला पर थिरकते नजर आए। दोनों अलग अलग डांस करते दिखे गए हैं। दोनों का पार्टी में जबरदस्त लुक देखने को मिला है। कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बर्थडे पर मलाइका सिल्वर ड्रेस में काफी स्टाइस लग रही थी। केवल मलाइका ने ही नहीं, बल्कि करीना कपूर, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर जैसे कलाकारों ने भी अपने लुक से सबका खूब ध्यान खींचा। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी फोटो और वीडियो के कारण फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचती रहती हैं। मलाइका इन दिनों कथित तौर पर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।