लाइव न्यूज़ :

मलाइका के साथ रिलेशनशिप पर अर्जुन कपूर ने लगाई मुहर, कहा- हम कुछ नहीं छिपा रहे

By मेघना वर्मा | Updated: May 28, 2019 15:40 IST

अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म रियल घटना पर आधारित है जो हमारे अनसंग हीरोज पर बनी है। मगर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है।

Open in App

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। दोनों की अफेयर की खबरों के बाद रिपोर्ट्स तो ये आ रही थी कि इसी साल दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मलाइका के साथ अपने रिश्ते पर अब अर्जुन कपूर ने भी मुहर लगा दी है। रिसेंटली अपनी फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड के प्रमोशन के दौरान फिल्म फेयर को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन ने अपने और मलाइका के रिश्तों के बारे में बातें कही हैं। 

अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ रिश्ते के लेकर कहा, 'हम बाहर आते हैं क्योंकि हमें लगता है कि मीडिया हमें इतनी डिगनीटि देगा। कुछ दायरे और अंडरस्टैंडिंग मीडिया के पास होती है जिसे वो रिस्पेक्टफुल तरीके से और ईमानदारी से निभाते हैं। इसीलिए मैं मीडिया के सामने कंफर्टेबल होता हूं। जब लोग इसे गंदगी या कुछ और कहते हैं या लिखते हैं तो ये गलत होता है।

अपने रिश्ते पर बोलते हुए अर्जुन ने कहा, 'कुछ ऐसे भी लोग हैं जो कहते हैं कि हम अपने रिश्ते को छुपाते हैं मगर ऐसा नहीं है हम कुछ नहीं छुपा रहे हमारे बीच सब नैचुरल है। उसे नॉर्मल ही रहने दो। मैं अपने पड़ोसियों को डिस्टर्ब नहीं करना चाहता। हम कुछ गलत नहीं कर रहे। मैं नहीं चाहता लोगों को कुछ ऐसा संदेश मिले कि हम कुछ भी छिपा रहे हैं।'

कुछ दिनों पहले ये खबर आई थी कि मलाइका और अर्जुन शादी करने जा रहे हैं। इस बात पर भी अर्जुन ने अपना रिएक्शन दिया। अर्जुन ने कहा कि वो अपनी पर्नल और प्रोफेशनल स्पेस में काफी खुश हैं। अर्जुन ने कहा कि पिछले कई महीनों से कुछ भी बातें नहीं छुपाई हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रिसेंटली अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म रियल घटना पर आधारित है जो हमारे अनसंग हीरोज पर बनी है। मगर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है।

टॅग्स :अर्जुन कपूरमलाइका अरोरा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMalaika Arora: सफलता की राह पर कई उतार-चढ़ाव, लेखिका के रूप में शुरुआत करने को तैयार मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन कपूर ने मलाइका को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा प्यारा संदेश...

बॉलीवुड चुस्कीAnshula kapoor Engaged: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर से सगाई की

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई कोर्टः प्रवासी भारतीय व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा को सैफ अली खान धमकाया और मुक्का मारकर नाक की हड्डी तोड़ी?, मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी

ज़रा हटकेVIDEO: मलाइका का स्टाइल देख फैंस की थमी सांसे, शॉर्ट ड्रेस में दिखा स्टाइलिश अवतार, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?