लाइव न्यूज़ :

मलाइका अरोड़ा के 'शाही जाल' में फंस गए हैं अर्जुन कपूर, लेटेस्ट फोटो पर एक्टर ने किया कमेंट

By मेघना वर्मा | Updated: March 17, 2019 15:50 IST

कुछ ही दिन पहले  अर्जुन कपूर ने अपने और मलाइका के रिश्ते पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में  मलाइका के साथ शादी के सवाल पर उन्होंने ना तो मना किया ना ही इसको कंफर्म किया।

Open in App

अर्जुन कपूर और मलाइका के लिंक अप की खबरे हमेशा ही सुर्खियों में आती रही हैं। खबर तो ये भी है कि जल्द ही दोनों शादी भी कर लेंगे। वहीं दोनों अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर करते रहते हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट तस्वीर पर एक बार फिर अर्जुन कपूर ने कमेंट किया है। सिल्वर-गोल्डन करल की वेस्टन ड्रेस पर मलाइका इस फोटो में बेहद हॉट लग रही हैं।

मलाइका ने लेटेस्ट फोटो शूट करवाया है। जिसे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट पर सबसे पहले अर्जुन कपूर का कमेंट आया। अर्जुन ने लिखा, 'अ रॉयल मेश'। अर्जुन अपने प्यार का इजहार बड़े ही अलग तरीके से करते हैं। उनका ये कमेंट इसी बात का सबूत है। फोटो में मलाइका बेहद ही हॉट लुक में दिखाई दे रही हैं। वहीं अर्जुन के इस कमेंट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

कुछ ही दिन पहले  अर्जुन कपूर ने अपने और मलाइका के रिश्ते पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में  मलाइका के साथ शादी के सवाल पर उन्होंने ना तो मना किया ना ही इसको कंफर्म किया। एक्टर ने कहा कि जब इस तरह की कोई भी कोई बात होगी, तो आपको पता चल जाएगा।

तो इस बात का क्या मतलब निकाला जाए, क्या सच में मलाइका और अर्जुन शादी करने वाले हैं? खैर, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। अर्जुन ने ये भी बताया कि उनके बारे में फैलने वाली अफवाहों से वह परेशान नहीं होते हैं। उन्हें लगता है कि यह सेलिब्रिटी होने की बहुत छोटी कीमत है।

मलाइका ने स्वीकार किया था प्यार

कॉफी विद करण में मलाइका अरोड़ा ने कहा था कि मुझे अर्जुन कपूर पसंद हैं। चाहे इस तरह या उस तरह। मलाइका का ये जवाब सुनकर करण जौहर शरारत से भरा एक्सप्रेशन देते नजर आए थे और सभी लोग मुस्करा दिए थे। ऐसा पहली बार हुआ था जब मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। 

टॅग्स :मलाइका अरोराअर्जुन कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMalaika Arora: सफलता की राह पर कई उतार-चढ़ाव, लेखिका के रूप में शुरुआत करने को तैयार मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन कपूर ने मलाइका को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा प्यारा संदेश...

बॉलीवुड चुस्कीAnshula kapoor Engaged: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर से सगाई की

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई कोर्टः प्रवासी भारतीय व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा को सैफ अली खान धमकाया और मुक्का मारकर नाक की हड्डी तोड़ी?, मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी

ज़रा हटकेVIDEO: मलाइका का स्टाइल देख फैंस की थमी सांसे, शॉर्ट ड्रेस में दिखा स्टाइलिश अवतार, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीबहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन का डांस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया