लाइव न्यूज़ :

जब अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को लिया उठा, भारतीय कप्तान बोलें 'ओ तेरी', वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 7, 2021 13:56 IST

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमेंं उन्होंने ऐसा किया कि विराट कोहली भी बोल पड़े- ओ तेरी ये कैसे किया.

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली को उठाने का कारनामा किया। यह देखकर विराट बोलें " ओ तेरी", ये कैसे कियाकैप्शन में अनुष्का शर्मा ने लिखा- क्या मैंने ऐसा किया

 भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दोनों ही क्रिकेट जगत और मनोरंजन के सबसे प्यारे कप्लस में गिने जाते हैं। दोनों हमेशा अपनी मस्ती और प्यारे पलों को अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं और फैंस को भी इस जोड़ी का मस्ती करने से लेकर मजाकिया चेहरे बनाना खूब भाता है । बुधवार को अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उनका एक्शन देखकर विराट दंग रह गए।

अनुष्का ने  विराट को किया लिफ्ट

इन दिनों अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शूट के बीच क्यूट पल बिता रहे हैं । वीडियो में अनुष्का अपनी शारीरिक मजबूती दिखाते हुए विराट को पीछे से उठाती है और विराट हैरानी में कहते हैं "ओ तेरी" । इस पर अनुष्का खुश होकर कहती हैं, हां ये मैंने किया लेकिन तुरंत उन्हें लगता है कि नहीं विराट ने खुद को उठाया था । फिर विराट अनुष्का से उन्हें एक बार और उठाने को बोलते हैं । अनुष्का फिर विराट को आसानी से उठा लेती हैं और कहती है यस आई डिड ईट । अनुष्का इस एक्शन वीडियो के कैप्शन में लिखती हैं, क्या मैंने ऐसा किया ? 

हाल ही में अनुष्का ने जन्म दिया है बेटी

11 जनवरी को एक्ट्रेस ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम वामिका रखा गया है।  हालांकि विराट और अनुष्का ने मीडिया और अपने फैंस से उनकी बेटी की तस्वीर न लेने और न वायरल करने का आग्रह किया था और बेटी के जन्म के बाद हाल ही में अनुष्का अपने वर्कफ्रंट पर लौटी हैं ।  

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहलीइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो