लाइव न्यूज़ :

अनुष्का शर्मा के लिए विराट कोहली बने डायनासोर, पत्नी ने शेयर किया बेहद मजेदार वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 20, 2020 14:52 IST

हाल ही में अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति विराट कोहली का बहुत ही फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विराट अनुष्का के लिए डायनासोर बने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।लॉकडाउन में विराट-अनुष्का को एक साथ टाइम स्पेंड करने का भरपूर मौका मिला है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में विराट-अनुष्का को एक साथ टाइम स्पेंड करने का भरपूर मौका मिला है। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) न सिर्फ एक दूसरे के साथ  क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं बल्कि अपने  मजेदार वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं।

हाल ही में अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति विराट कोहली का बहुत ही फनी वीडियो शेयर किया है।  इस वीडियो में  विराट अनुष्का के लिए डायनासोर बने हैं। सामने आए इस मजेदार वीडियो को अनुष्का ने स्पेशल अंदाज में सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें कोहली डायनासोर की तरह घर में चलते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में आप देख सकते है कि विराट डायनासोर बने है और दरवाजे से अंदर आकर ठीक कैमरा के सामने डायनासोर की आवाज निकालकर अनुष्का को डरा रहे है। वहीं, अनुष्का ने इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि मैंने डायनासोर को खुले में घूमते हुए देखा है। अनुष्का और विराट का यह मजेदार वीडियो चंद मिनिटों में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनके कई सारे फैंस कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

2013 में शुरू हुई थी लव स्टोरी

अनुष्का-विराट की प्रेम कहानी साल 2013 में शुरू हुई, जब सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे विराट कोहली और बॉलीवुड में हिट पर हिट फिल्में दे रही अनुष्का को एक कंपनी ने अपनी ऐडशूट में कास्ट किया। कहते हैं दोनों की दोस्ती यहीं से शुरू हुई थी। इस ऐडशूट के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे बात जान पहचान से आगे बढ़ गई और फिर दोनों के इश्क के चर्चे होने लगे। इन तमाम तरह अटकलों पर मुहर तब लगी जब जनवरी 2014 में दक्षिण अफ़्रीका दौरे से वापस लौटने के बाद विराट सीधे मुंबई एयरपोर्ट से अनुष्का के घर रहने चले गए। फिर क्या था फैंस को बिना बोले इनके इश्क का पता लग गया।

साल 2017 में हुई शादी

2017 दिसंबर में अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की। दोनों के बीच रोमांस और नजदीकियों की चर्चा आये दिन खबरों में सुनने को मिलती रहीं थीं। इन दोनों के बीच प्यार की सबसे बड़ी ब्रेकिंग जानकारी तक मिली जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर थी और अनुष्का विराट से मिलने कीवी देश पहुंच गईं, दोनों एक साथ घूमते नजर आए थे। फिलहाल दोनों पति-पत्नी के रूप में एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहलीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल