लाइव न्यूज़ :

सिबलिंग डे पर अनुष्का शर्मा ने अपने भाई कर्णेश को किया याद, पुरानी फोटो शेयर कर लिखी ये बात

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 10, 2021 18:00 IST

अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। सिबलिंग डे पर अपने भाई को याद करते हुए अनुष्का ने एक प्यारी सी फोटो शेयर की है ।

Open in App
ठळक मुद्देसिबलिंग डे के दिन अनुष्का शर्मा कर रही भाई को मिस एक्ट्रेस ने थ्रोबैक फोटो शेयर कर कहा- मेजर मिसिंग

मुबंई : अनुषका शर्मा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार है जो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं । अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में वो पीछे नहीं रहती है । अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं । इंस्टाग्राम पर अनुष्का अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती है । सिबलिंग डे पर अपने भाई को याद करते हुए अनुष्का ने एक प्यारी सी फोटो शेयर की है ।

फोटो शेयर कर अनुष्का ने लिखा - मेजर मिसिंग

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई कर्णेश और तृप्ति डिमरी की एक खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों किसी बर्फीले जगह पर खड़े हैं और तृप्ति काले ड्रेस और क्रीम रंग की शॉल में बेहद प्यारी लग रही हैं । तृप्ति ने अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म बुलबुल में मुख्य भूमिका निभाई थी । ये थ्रो बैक फोटो पोस्ट कर अनुष्का ने कैप्शन में  लिखा- मेजर मिसिंग और आंखों में दिल वाली इमोजी भी शेयर की ।  हालांकि ये फोटो पहले कर्णेश ने अपनी स्टोरी में शेयर की थी और फिर अनुष्का ने । 

 

जब  'ओ तेरी' बोल पड़े थे कप्तान विराट 

हाल ही में अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी । वीडियो में अनुष्का अपनी शारीरिक मजबूती दिखाते हुए विराट को पीछे से उठाती है और विराट हैरानी में कहते हैं "ओ तेरी" । इस पर अनुष्का खुश होकर कहती हैं, हां ये मैंने किया लेकिन तुरंत उन्हें लगता है कि नहीं विराट ने खुद को उठाया था । फिर विराट अनुष्का से उन्हें एक बार और उठाने को बोलते हैं । अनुष्का फिर विराट को आसानी से उठा लेती हैं और कहती है यस आई डिड ईट । अनुष्का इस एक्शन वीडियो के कैप्शन में लिखती हैं, क्या मैंने ऐसा किया ? 

11 जनवरी को एक्ट्रेस ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम वामिका रखा गया है।  हालांकि विराट और अनुष्का ने मीडिया और अपने फैंस से उनकी बेटी की तस्वीर न लेने और न वायरल करने का आग्रह किया था और बेटी के जन्म के बाद हाल ही में अनुष्का अपने वर्कफ्रंट पर लौटी हैं ।    

टॅग्स :अनुष्का शर्माइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?