लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस की वजह से महीनों बाद मिले बुजुर्ग कपल, मुलाकात का वीडियो सामने आने पर अनुष्‍का शर्मा ने कही दिल छू लेने वाली बात

By अमित कुमार | Updated: May 25, 2020 16:16 IST

लॉकडाउन में अनुष्का शर्मा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा ने भी इस बुजुर्ग कपल को लेकर अपनी राय रखी है।कई प्यार करने वाले जोड़े भी इस कोरोना वायरस की वजह से अलग रहने को मजबूर हैं।

कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन में अपनों से दूर रह रहे लोगों के लिए यह समय काफी कठिन है। कोरोना ने हम सभी की जिंदगी पर गहरा असर डाला है। लॉकडाउन के कारण अब लोग पहले की तरह समान्य जीवन नहीं जी पा रहे हैं। कई प्यार करने वाले जोड़े भी इस कोरोना वायरस की वजह से अलग रहने को मजबूर हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग कपल की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।  

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा ने भी इस बुजुर्ग कपल को लेकर अपनी राय रखी है। दरअसल, कोरोना वायरस के कारण कई महीनों तक अलग रहने के बाद न्यूयॉर्क में मिले इस बुजुर्ग कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। 89 साल की जीन और 91 साल के वॉल्टर विलार्ड कोरोना के कारण एक-दूसरे से अलग हो गए थे। इन दोनों की शादी को 70 साल हो गए हैं। 

शादी के 70 साल बीत जाने के बाद भी दोनों के बीच का प्यार देखकर हर किसी की आंखे नम हो जाएगी। कई महीनों से एक-दूसरे से अलग रहे यह कपल जब एक-दूसरे के सामने आए तो वह अपने आपको रोक नहीं पाए और सबके सामने ही एक-दूसरे पर अपना प्यार जताने लगे। वीडियो में ओल्‍ड कपल वीलचेयर्स पर नजर आ रहा है। दोनों मिलने के बाद एक-दूसरे को किस करते हैं।

अनुष्‍का ने वीडियो शेयर करते हुए इसे ही जिंदगी बताया है। अनुष्‍का शर्मा इन दिनों अपनी वेब सीरीज पाताल लोक की वजह से सुर्खियों में हैं। अनुष्‍का के प्रोडक्शन में बनी पहली वेब सीरीज ने दर्शकों के बीच धूम मचा रखी है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसअनुष्का शर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई