लाइव न्यूज़ :

अनुराग कश्यप का कंगना रनौत पर फूटा गुस्सा, कहा-यह कंगना मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रही है... बाक़ी बोलें ना बोलें...तुम्हारा अपना आज कोई नहीं है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 21, 2020 09:24 IST

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने अपने ट्वीट के जरिए एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर सीधा हमला बोला है

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में इंटरव्यू दिया है और जिस कारण से वह सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। कंगना ने बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स को आड़े हाथों लिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में इंटरव्यू दिया है और जिस कारण से वह सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। कंगना ने बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स को आड़े हाथों लिया है। ऐसे में फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने अपने ट्वीट के जरिए एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने इस मामले में लगातार कई ट्वीट करते हुए लिखा, 'कल कंगना रनौत का इंटरव्यू देखा।

अनुराग के ये ट्वीट सोशल मीडिया में छा गए हैं। अनुराग ने कंगना का नाम लेते हुए उन हमला किया है। वहीं, उनके इस तरीके पर कंगना के फैंस ने उनकी काफी क्लास भी लगाई है। अनुराग ने कई ट्वीट करके अपनी बात रखी है।

अनुराग ने कहा कि  एक समय में मेरी बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थी।मेरी हर फिल्म पर आकर मेरा हौसला भी बढ़ाती थी, लेकिन इस नई कंगना को मैं नहीं जानता और अभी उसका यह डरावना इंटरव्यू भी देखा जो 'मणिकर्णिका' की रिलीज के बिलकुल बाद का है। सफलता और ताकत का नशा हर किसी को बराबर बहकाता है, चाहे वो इनसाइडर हो या आउटसाइडर मुझसे सीखिए, मेरे जैसा बनिए।

यह बात मैंने 2015 से पहले उसके मुंह से कभी नहीं सुनी और तब से अब तक बात यहां आ पहुंची है कि जो मेरे साथ नहीं है, वो सब मतलबी और चापलूस हैं। अपने सभी निर्देशकों को जो अपशब्द बोलती है, जो एडिट में बैठकर, सभी सह कलाकारों के रोल काटती है। जिसके साथ उसके कोई भी पुराने निर्देशक जो सभी कंगना को सराहते थे, उसके साथ काम करने से दूर भागते हैं।यह ताकत जो कंगना को लगता है उसने कमाई है, दूसरों को दबाने की।

कंगना को आइना न दिखाकर और उसे सर पर चढ़ाकर, आप उसी को खत्म कर रहें हैं। मुझे और कुछ नहीं कहना है, क्या बकवास कर रही है? और कुछ भी बे सिर-पैर बोल रही है। इन सब का अंत यहीं होगा और चूंकि मैं उसे बहुत मानता हूं और यह कंगना मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रही है। बाकी बोलें न बोलें मैं बोलूंगा कगंना, बहुत हो गया और अगर यह तुम्हारे घर वालों को भी नहीं दिखता और तुम्हारे दोस्तों को भी नहीं दिखता तो फिर एक ही सच है कि हर कोई तुम्हारा इस्तेमाल कर रहा है और तुम्हारा अपना आज कोई नहीं है. बाकी तुम्हारी मर्जी।

अनुराग कश्यप के मुताबिक एक साल पहले उन्होंने कंगना को पर्सनल मैसेज किए थे, जिसे कंगना ने ट्विटर पर डाल दिया था। उसके बाद से अनुराग ने कंगना को पर्सनल मैसेज भेजना बंद कर दिया है, अब जो बात होती है इन दोनों के बीच में वो ट्विटर पर सबके सामने होती है

 क्या कहा कंगना ने 

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था, 'मुंबई पुलिस ने मुझे बुलाया और मैंने भी उनसे पूछा कि मैं मनाली में हूं और क्या आप किसी को मेरे यहां भेज सकते हैं मेरा बयान लेने के लिए, लेक‍िन उसके बाद मुझे कोई जवाब नहीं मिला। मैं बता रही हूं, कि अगर मैंने कुछ ऐसा कह दिया हो, जिसकी मैं गवाही नहीं दे सकती, जिसे मैं साबित नहीं कर सकती और जो जनता के हित में नहीं है तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी। मैं उसकी हकदार नहीं हूं फिर। मैं वो इंसान नहीं हूं जो इस तरह के बयान दे और अब तक मैंने जो कुछ भी कहा है वो जनता के हित में ही है।'

 

 

टॅग्स :कंगना रनौतअनुराग कश्यप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया