लाइव न्यूज़ :

अनुराग कश्यप ने अमिताभ बच्चन पर कसा तंज, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह ट्वीट

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 28, 2019 19:17 IST

अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने जब से रीट्वीट किया है तब से इस पर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। हाल ही में अनुराग कश्यप ने ट्विटर अकाउंट पर वापसी की है और वे नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में लगातार एक्टिव हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जो कि काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने आने वाले साल को लेकर यह ट्वीट किया है। लेकिन इस ट्वीट पर रीट्वीट करके बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने अमिताभ बच्चन पर तंज कसा है।

पहले आपको बता देते हैं कि अमिताभ बच्चन ने क्या ट्वीट किया था। अमिताभ बच्चन ने साल 2020 के करीब आने पर एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा था, "नया साल आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं, ज्यादा परेशान होने की बात नहीं है, बस... 19-20 ( उन्नीस बीस ) का ही फर्क है।" इसके बाद उन्होंने हंसी वाला ईमोजी भी लगाया था। लेकिन अमिताभ का यह ट्वीट अनुराग कश्यप को पसंद नहीं आया।

अनुराग ने अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए लिखा, "इस बार फर्क उन्नीस बीस का नहीं है सर, इस बार फर्क बहुत बड़ा है । फिलहाल आप कृपया अपनी सेहत का खयाल रखें। अपने हिस्से का आपने 70 के दशक में ही कर दिया था, तबसे अपने अंदर का बच्चन हम अपने अंदर ले के घूम रहें हैं । इस बार सामने गब्बर हो या LION या फिर शाकाल ....हम भी देखेंगे।"

अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने जब से रीट्वीट किया है तब से इस पर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में अनुराग कश्यप ने ट्विटर अकाउंट पर वापसी की है और वे नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में लगातार एक्टिव हैं।

 

टॅग्स :अनुराग कश्यपअमिताभ बच्चननागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?