लाइव न्यूज़ :

क्या राजनीति में एंट्री लेने वाले हैं अनुपम खेर? इस वजह से उठ रहे हैं सवाल, एक्टर ने दिया ये जवाब

By अमित कुमार | Updated: June 22, 2021 09:45 IST

फैंस को अक्सर लगता है कि सारांश अनुपम की डेब्यू फिल्म थी। लेकिन ऐसा नहीं है अनुपन ने साल 1982 में फिल्‍म 'आगमन' से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड सेलिब्रिटीज की राजनीति में एंट्री करने को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं।इन दिनों अनुपम खेर को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है।अब इस पर अनुपम खेर ने अपनी बात फैंस के सामने रखी है।

प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर ने सोमवार को कहा कि वह कभी भी राजनीति में नहीं आएंगे। सोमवार को स्थानीय मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में खेर ने कहा, ''उनके राजनीति में आने का सवाल ही नहीं उठता।'' साल 2017 में हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पिछले चुनाव में उनके लड़ने की चर्चा को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में खेर ने कहा, "यदि आप किसी व्यक्ति से हाथ मिलाते हैं, तो लोग अपनी सुविधा के अनुसार किसी निष्कर्ष पर पहुंचने लगते हैं।" 

देश के समसामयिक मुद्दों पर टिप्पणी करने के लिए जाने जाने वाले खेर ने दोहराया कि वह राजनीति में बिल्कुल भी नहीं आएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी किरण खेर बेहतर जानती हैं। चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। अनुपम खेर ने कहा कि कीमोथेरेपी के कई दुष्परिणाम हैं लेकिन उनकी इच्छा-शक्ति "बहुत मजबूत" है। बॉलीवुड अभिनेता पिछले कुछ दिनों से अपने गृहनगर शिमला में हैं और वह बुधवार को मुंबई के लिए रवाना होंगे। 

आसान नहीं था बॉलीवुड में पहुंचने का अनुपम खेर का सफर

अनुपम का जन्म भले ही एक गरीब परिवार में हुआ था लेकिन अपनी मेहनत और लाजवाब एक्टिंग के दम पर उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल किया। अनुपम का जन्म 7 मार्च 1955 को हिमाचल प्रदेश में हुआ थाा वे शिमला में पले बढ़े हैं,उनके पिता क्‍लर्क थे। बॉलीवुड में अनुपम खेर भले ही लीड रोल प्ले नहीं किया हो, लेकिन साइड रोल करते हुए भी वह कई बार मैन हीरो पर हावी रहे हैं।  

हर तरह के किरदार में फिट नजर आते रहे हैं अनुपम खेर

कभी पिता, कभी दोस्त और कभी भाई इन सभी किरदारों को उन्होंने बेहतरीन ढंग से निभाया है। इतना ही नहीं 90 के दशक में उन्होंने कई फिल्म में विलेन का रोल भी निभाया जो पर्दे पर सुपरहिट साबित रही। अपने करियर में 500 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके अनुपम आज भी बॉलीवुड में उसी जोश के साथ सक्रिय हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे। 

टॅग्स :अनुपम खेरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल