लाइव न्यूज़ :

VIDEO: 'जोकर' कहे जाने पर अनुपम खेर ने नसीरुद्दीन शाह को दिया जवाब, कहा- कुछ पदार्थों के सेवन का नतीजा है यह बयान

By भाषा | Updated: January 23, 2020 05:02 IST

शाह ने ‘द वायर’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा था, ‘‘अनुपम खेर जैसे लोग काफी मुखर रहे हैं। और मुझे नहीं लगता है कि उन्हें गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है। वह जोकर हैं और एनएसडी और एफटीआईआई का कोई भी उनका समकालीन यह बात कह सकता है कि उनका बर्ताव साइकोपैथिक है। यह उनके खून में है और वह इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने शुक्रवार को ‘ए वेडनसडे’ के अपने सह अभिनेता नसीरुद्दीन शाह द्वारा उन्हें ‘जोकर’ कहे जाने की टिप्पणी का जवाब दिया। शाह ने खेर को ‘जोकर’ बताते हुए कहा था कि उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने शुक्रवार को ‘ए वेडनसडे’ के अपने सह अभिनेता नसीरुद्दीन शाह द्वारा उन्हें ‘जोकर’ कहे जाने की टिप्पणी का जवाब दिया। शाह ने खेर को ‘जोकर’ बताते हुए कहा था कि उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। खेर भाजपा नीत केंद्र सरकार के मुखर समर्थक रहे हैं।

शाह ने ‘द वायर’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा था, ‘‘अनुपम खेर जैसे लोग काफी मुखर रहे हैं। और मुझे नहीं लगता है कि उन्हें गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है। वह जोकर हैं और एनएसडी और एफटीआईआई का कोई भी उनका समकालीन यह बात कह सकता है कि उनका बर्ताव साइकोपैथिक है। यह उनके खून में है और वह इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं।’’

इस पर खेर ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश के जरिए प्रतिक्रिया दी। खेर ने कहा, ‘‘हालांकि मैंने कभी भी आपके बारे में कुछ बुरा नहीं कहा था लेकिन अब बोलूंगा। इतना कुछ हासिल करने के बाद आपने अपनी पूरी जिंदगी हताशा में गुजारी। अगर आप दिलीप कुमार साहब, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शाहरुख खान और विराट कोहली की आलोचना कर सकते हैं तो मेरा विश्वास है कि मैं फिर सही कंपनी में हूं।’’

खेर ने कहा, ‘‘इनमें से किसी ने भी आपके बयान को गंभीरता से नहीं लिया क्योंकि हम सभी जानते हैं कि वर्षों से जिन पदार्थों का सेवन आप कर रहे हैं यह उसका नतीजा है। आप सही और गलत के बीच अंतर नहीं जानते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘और आपको पता है क्या कि मेरे खून में क्या है? हिंदुस्तान है। इसे समझें।’’

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपअनुपम खेरनसीरूद्दीन शाहमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल